{"_id":"6e6a022999cdc73237e31c1506114184","slug":"attraction-of-gabbar-price-is-two-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर-मलाई खाने का शौकीन ढाई लाख का 'गब्बर' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर-मलाई खाने का शौकीन ढाई लाख का 'गब्बर'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 16 Dec 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाक से पूंछ तक की लंबाई 6 फुट 2 इंच, कद 3.2 फुट से ज्यादा। दो पैरों पर खड़ा हो जाए तो अपने मालिक से भी ऊंचा हो जाता है। कीमत ढाई लाख रुपये।
विज्ञापन
यह सब खासियत है यूरोपियन ग्रेट डेन नस्ल के कुत्ते की। ढाई लाख का यह लग्जरी कुत्ता सेक्टर-10 लेजर वैली में रविवार को हुए डॉग शो में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
विज्ञापन
कुत्ते के मालिक पुनीत कपूर बावा ने बताया कि उन्होंने इसका नाम गब्बर रखा है। नाम की तरह ही यह कुत्ता दिखने में बेहद खूंखार लगता है।
यह भी देखें: डॉग शो से संबंधित फोटो देखने के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन
हर कोई आता-जाता इसे देखकर एक बार रूक जरूर रहा था। कुछ लोग तो डर के मारे इसके नजदीक भी नहीं जा रहे थे। बावा ने बताया कि गब्बर की उम्र दो साल है।
यूरोप से उनका कोई जानकार इसे लेकर आया था और उनके पास ही इसे छोड़ गया। बस तब से गब्बर उनके पास है। यह दिखने में खूंखार जरूर है, लेकिन यह इतना ज्यादा एग्रेसिव नहीं है।
मालिक के बिना यह एक सेकेंड भी नहीं रह पाता। इसीलिए इसे हमेशा साथ ही रखना पड़ता है। बावा ने बताया कि वे गब्बर को बहुत ही प्यार से रखते हैं और अपने पास बेड पर ही उसे सुलाते हैं।
यह भी देखें: डॉग शो में अव्वल रहा कुलबीर सिंह का कुत्ता
वेजिटेरियन है गब्बर
बावा ने बताया कि उनका कुत्ता डेयरी प्रोडक्ट्स का बहुत ज्यादा शौकीन है। वह सबसे ज्यादा मलाई और पनीर खाना पसंद करता है। नॉनवेज वह बहुत ही कम खाता है।
गब्बर की दिन भर की खुराक
पनीर - एक किलो
मलाई - 250 ग्राम के लगभग
दूध - 3 लीटर
रोटी - 8