फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attacked PU authority through songs, poems

गीत, कविताओं के जरिये पीयू अथॉरिटी पर किया प्रहार

Tue, 15 Oct 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Attacked PU authority through songs, poems
चंडीगढ़। पीयू में 10 दिन से चल रही ई रिक्शा चालकों की हड़ताल के समर्थन में सोमवार को एसएफएस ने गीत, कविताओं के जरिये पीयू अथॉरिटी पर प्रहार किए। ई रिक्शा पर पोस्टर लगाए गए और अथॉरिटी की नाकामियों को बताया। ऐलान किया कि गरीबों का हक पीयू प्रशासन की सहमति से ही मारा जा रहा है, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीसी कार्यालय के बाहर एसएफएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां ई रिक्शा चालक भी पहुंच गए। चालकों ने पूरा घटनाक्रम बताया। कहा कि दस दिन से वह हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार का सब देने को साथ तैयार खड़े हैं। इसके बाद एसएफएस के कार्यकर्ताओं ने कल्चरल शाम कार्यक्रम शुरू किया। गीत, कविता, शेर आदि के जरिये पीयू प्रशासन को आइना दिखाया गया। कहा कि अथॉरिटी जागो अन्यथा प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। पीयू परिसर में किसी का भी हक नहीं मारने दिया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में विद्यार्थी और एकत्रित हो गए। देर शाम तक प्रोग्राम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed