फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on student with sticks outside government school maloya in Chandigarh

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल के बाहर चले लाठी-डंडे: छात्र पर हमला, लोग वीडियो बनाते रहे, गार्ड ने भी नहीं बचाया

Mon, 05 Aug 2024 09:56 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 09:56 PM IST
सार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में छात्र बुरी तरह घायल हुआ है। छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Attack on student with sticks outside government school maloya in Chandigarh
मारपीट की घटना में घायल छात्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल के बाहर कुछ युवकों ने स्कूली छात्र के साथ मारपीट की है। युवकों ने छात्र को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा है। इस हमले में छात्र गंभीर घायल हुआ है। छात्र से सिर से खून बह रहा था। उसकी स्कूल की वर्दी तक फट गई। घटना का किसी ने वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के दौरान स्कूल के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने भी छात्र को बचाने की जहमत नहीं उठाई। 

विज्ञापन


मलोया आरसी-एक स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सोमवार दोपहर को छुट्टी के बाद बच्चे गेट से बाहर निकल रहे थे कि अचानक से कुछ लड़के आए और उन्होंने 11वीं के एक छात्र को पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने डंडों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वारदात के समय वहां पर कोई पीसीआर भी मौजूद नहीं थी। घटना क्यों हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


छात्र के साथ हो रही मारपीट के दौरान उसे रोकने के लिए बाहर के लड़के आए और छात्र से उसके माता-पिता का नंबर मांगा। वहीं, वारदात का वीडियो बना रहे लोगों ने मारपीट को लेकर गार्ड को कोसा, जो साथ में खड़े थे लेकिन उसे रोकने को कोशिश नहीं की। इस पर गार्ड ने जवाब दिया कि मामला गेट के बाहर का है अंदर का नहीं। इससे पहले भी मलोया के स्कूलों के बाहर छात्र के साथ मारपीट के मामले आए हैं, जहां उन्हें बुरी तरह से जख्मी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र का चल रहा इलाज
प्रधानाचार्य उपासना ने बताया कि बच्चे को शिक्षकों द्वारा सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया और वह खतरे से बाहर है। घटना स्कूल के बाहर होने से उनके पास मारपीट की सीसीटीवी फुटेज नहीं है। छात्र ने हाल में ही 11वीं कक्षा में दाखिला लिया है।


क्या कहते हैं अधिकारी
स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ का कहना है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस मामले में पुलिस को सूचित कर दिया है और विशेष रूप से स्कूलों के बाहर निगरानी बढ़ाने का भी अनुरोध किया है ताकि स्कूल के बाहर होने वाली ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने स्कूलों के बाहर निगरानी बढ़ा दी है। इससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। हमने माता-पिता से बात की है। बच्चे को जिस चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होगी, उसमें मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed