फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on Kashmiri students is not the first case

मुस्लिम युवक बोले- वो पहले कहते हैं टोपी दिखाओ और दिखाने पर पीटने लगते हैं...

Sun, 04 Feb 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Sun, 04 Feb 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
Attack on Kashmiri students is not the first case
Muslim youth - फोटो : File Photo
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को कश्मीरी छात्रों पर हुआ हमला कोई पहला मामला नहीं है। बाइक सवार युवकों द्वारा एक खास समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं पिछले तीन महीने में कई बार हो चुकी हैं। ज्यादातर लेबर क्लास के लोगों को सड़क पर निशाना बनाया जाता है। हुड़दगियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पिछले दिनों वे केंद्रीय विश्वविद्याल के गेट तक आकर हमला कर भाग गये थे। 
विज्ञापन


लेबर का काम करने वाले सादिक ने बताया कि उसे गत 22 दिसंबर को पीटा गया। उसका कोई झगड़ा नहीं था। राह चलते समय कुछ युवकों ने उसे रोककर टोपी दिखाने को कहा। जब उसने जेब से अपनी टोपी निकाली तो कहा कि इसे पहनो। उसके पहनते ही वे उसकी पिटाई करने लगे। 
विज्ञापन


छात्रों ने बताई पीड़ा
केंद्रीय विश्वविद्यालय में करीब 2000 विद्यार्थी हैं। इनमें 89 जम्मू-कश्मीर के और 70 विद्यार्थी उत्तर प्रदेश के हैं। इनका कहना है कि पहले सब कुछ ठीक ठाक था मगर पिछले दो तीन महीने से दिक्कत आनी शुरू हुई है। कुछ युवक आते हैं पिटाई कर जाते हैं। ऐसी दो घटनाएं पहले हो चुकी हैं। पुलिस को शिकायत दी जाती है मगर कोई कार्रवाई नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्टेशन पर पीटा और फिर...

Attack on Kashmiri students is not the first case
Muslim youth - फोटो : File Photo
पहली घटना : 10 दिसंबर 2017
विद्यार्थियों ने बताया कि उनका साथी दानिश 10 दिसबंर को शाम 5.30 बजे विश्वविद्यालय गेट न.2 के सामने खोखे पर चाय पी रहा था। तभी तीन युवक आये और उसे कुर्सी से गिरा दिया और मारपीट की। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को की गई थी। उन्होंने बताया कि वो पुलिस में एफआईआर करवा देंगे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दानिश उत्तर प्रदेश से यहां पढ़ने आया है। 

दूसरी घटना : तीन माह पहले स्टेशन पर पीटा
विद्यार्थियों ने बताया कि तीन महीने पहले महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनका साथी दीपक अपने नगर दरभंगा बिहार से आया था। वह हकेंविवि का एमएससी ज्योग्राफी फाइनल ईयर का छात्र है। उसके साथ भी रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों ने बेवजह मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

 

छात्रों से बात

Attack on Kashmiri students is not the first case
kashmiri students assaulted in haryana - फोटो : File Photo
कल हम नमाज अदा कर वापस आ रहे थे। पीछे से अचानक दो बाइकें आकर रुकीं। उस पर सवार युवा अचानक मारपीट करने लगे। अलग-अलग तीन घटनाएं होने के बाद विद्यार्थी बाहर जाने से डरने लगे हैं। विद्यार्थियों की जान का खतरा बना हुआ है। परिजन अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजते हैं, पिट के लिए नहीं।-आफताब अहमद, छात्र, एमएससी ज्योग्राफी, केंद्रीय विश्वविद्यालय 

कल हम जब नमाज अदा कर वापस आ रहे थे तो मसानी चौक पर अज्ञात लोगों ने ईंटों और हेलमेट से हमारी पिटाई की। इससे पीठ, हाथ, पैर पर चोट आई। इस घटना के बाद बाहर जाने में भी डर लगने लगा है। 
- अमजद अली, छात्र, एमएससी, ज्योग्राफी, केंद्रीय विश्वविद्यालय

अगर यही हाल रहा तो विद्यार्थी में खौफ पैदा हो जाएगा कि हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सुरक्षित नहीं है। बाहर के विद्यार्थी एडमिशन लेने से कतराएंगे। हम प्रशासन से यही उम्मीद करते हैं कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
-रवि, छात्र, एमएसी ज्योग्राफी, फाइनल ईयर, केंद्रीय विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed