{"_id":"64580c4ba612060a35078c74","slug":"attack-on-head-with-sword-in-road-rage-accused-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-135006-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रोडरेज में सिर पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रोडरेज में सिर पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक व्यक्ति पर तलवार से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मोगा के 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जानबूझकर खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने और धमकाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के कर्तव्य भाटिया हैं। उनका आरोप है कि दिल्ली नंबर की कार में सवार मोगा निवासी हरदीप सिंह और अन्य ने गुरुद्वारा चौक के पास उन पर तलवार से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें जीएमसीएच 32 भर्ती करवाया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मौजूदा समय में खरड़ में रह रहे हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बीते 3 मई की शाम वह चंडीगढ़ से खरड़ स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे। उनके साथ दो दोस्त भी थे। रात लगभग 10: 40 बजे जब वह सेक्टर-34 में गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो दिल्ली नंबर की एक कार उनकी कार की तरफ आई। दोनों कारों मे टक्कर होने से बची। इस दौरान दिल्ली नंबर की कार में बैठे युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने उनकी बातों को अनदेखा किया। इसके बावजूद आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। शिकायतकर्ता ने अपनी कार को खरड़ की तरफ मोड़ लिया। हालांकि दोनों युवक गाड़ी का हॉर्न मारकर गाली देकर शिकायतकर्ता को आगे चौक पर रोकने की बात कहने लगे। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने अपनी कार आगे चौक के पास रोक ली। इसके बाद आरोपी हरदीप ने अपनी गाड़ी से तलवार निकालकर उनके सिर पर वार किया। कर्तव्य के सिर से खून निकलने लगा और वह ज़मीन पर गिर गए। इसके बाद भी आरोपी लगातार उन पर हमला करता रहा। शिकायतकर्ता के साथियों ने उन्हें गाड़ी में बैठाया और अस्पताल ले गए जबकि आरोपी फरार हो गए। अस्पताल में शिकायतकर्ता का इलाज चला और 12 टांके लगाए गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।