{"_id":"5749d6d94f1c1b6f48691153","slug":"attack-of-haryana-s-finance-minister-on-former-cm-hooda-asked-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम हुड्डा पर किया पलटवार, दागे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम हुड्डा पर किया पलटवार, दागे सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पूर्व सीएम हुड्डा पर पलटवार करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी है। कहा है कि पिछले दिनों प्रदेश में हिंसा कोई जातीय या आरक्षण की मांग से जुड़ी नहीं थी, बल्कि कांग्रेस ने नौजवानों के कंधों का इस्तेमाल कर राजनीतिक और आपराधिक साजिश के तहत इसे अंजाम दिया। कांग्रेस के नेताओं ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से इसकी पटकथा लिखी। प्रदेश में ऐसी हिंसा करवाई जो हरियाणा के इतिहास में कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु हाल ही में संदीप कलकल की दूसरी विडियो वायरल होने पर शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कैप्टन अभिमन्यु के साथ रिश्तेदारी की बात तो कह दी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कि पूर्व मुख्यमंत्री का सुदीप कलकल से कैसे व्यावसायिक संबंध हैं।
विज्ञापन
नके पारिवारिक संबंध क्या है, फोर्ड की एजेंसी में नौकरी किसने दी, खानपुर कॉलेज में उसकी पत्नी को नौकरी पर किसने रखा और उसकी सास को उपभोक्ता फोरम में सदस्य किसने बनाया। सवालों का बौछार करने के साथ ही अभिमन्यु ने पूर्व मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। पूछा कि 35 बिरादरी और वकीलों को इकट्ठा कर दंगा किसकी शह पर हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सच देख रही है और जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
हुड्डा से इन सवालों के अभिमन्यु ने मांगे जवाब
- कांग्रेस के राहुल जैन से सुदीप कलकल की टेलीफोन पर क्या बातचीत हुई, जो उनके कार्यकाल के दौरान राजनीतिक सलाहकार रहे
- भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बताएं कि टेलीविजन पर महेंद्र सिंह हुड्डा आगजनी करते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके बारे में उनका क्या कहना है
- दीपेद्र सिंह हुड्डा की सुरक्षा में रहने वाला सोमवीर और पवन कौन हैं
- सोमवीर किलोई हलके में कांग्रेस का पदाधिकारी है या नहीं
- 17-18 फरवरी की रात दर्जनों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के फोन कहां व्यस्त रहे
- जब मंत्री का घर जलाया जा रहा था तो किसे फोन और वाट्सएप से दी जा रही थी जानकारी