{"_id":"178fa8b81f29b51ba6675ed7e4f2dc7f","slug":"attack-by-masked-on-hotel-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोशों ने किया होटल मालिक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोशों ने किया होटल मालिक पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्लाजा होटल में देर रात तीन नकाबपोशों ने होटल मालिक और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया। घटना रात करीब 1:17 बजे की है। होटल मालिक ने बिल्डिंग के ऑनर पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घायल होटल मालिक सतपाल सिंह ने मंगलवार को पुलिस में बयान दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि पहले इस होटल के मालिक अश्विनी सेट्ठी और उनके भाई थे। पांच महीने पहले उन्होंने यह होटल उनसे लीज पर लिया और 11 महीने का एग्रीमेंट बनवाया। इस होटल का प्रतिमाह एक लाख 90 हजार किराया दिया जा रहा है।
विज्ञापन
लीज पर लेने के समय होटल का कारोबार अच्छा नहीं था। अब कारोबार बढ़ा है तो सेट्ठी लीज खत्म होने से पहले ही जबरन यह होटल वापस लेना चाहते हैं।
सतपाल सिंह ने बताया कि इनकार करने पर उन्होंने कई बार धमकी भी दी। सोमवार रात होटल में तीन नकाबपोश घुसे और कैश काउंटर पर उन्हें व उनके बेटे पर डंडों से हमला कर दिया। इनमें एक के पास पिस्टल भी थी। उन्होंने धमकी दी कि यदि होटल जल्द खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे। उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने दोनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। उधर, दड़वा चौकी इंचार्ज सुखजेंदर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं अश्विनी सेट्ठी, बिल्डिंग मालिक (लीज पर होटल देने वाले ने बताया कि सतपाल सिंह को हमने किराए पर होटल दिया है। किराए की लेनदेन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा था। 17 दिसंबर को कोर्ट के आदेश के बाद सतपाल ने बाकी पैसे दिए। उन्होंने मुझ पर मारपीट का झूठा आरोप लगाया है। इसी तरह पहले भी मेरे खिलाफ दो बार झूठी शिकायत दी गई थी। इनके लिए उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।