फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Atm problem in mohali, cast is not available in atm machines after 50 days

नोटबंदी के 50 दिन बाद भी एटीएम खाली, कहां से निकालें पैसे?

Thu, 29 Dec 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 29 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Atm problem in mohali, cast is not available in atm machines after 50 days
नोटबंदी के 50 दिन बाद भी एटीएम खाली - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के पचास दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन अभी तक शहर के अधिकतर एटीएम में पैसे नहीं हैं। लोग घंटों एटीएम की तलाश कर पैसे निकालने के लिए मजबूर हैैं। जानकारी के मुताबिक आठ नवंबर को नोटबंदी का फैसला आया था। उसी दिन से लोगों की परेशानियां शुरू हो गई थी। आज तक भी इलाके के कई कई एटीएम पैसे नहीं हैं। जिसके चलते लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस परेशानी में आम आदमी से लेकर व्यापारी तक सब परेशान हैं। फेज-दो निवासी शालू सिंह ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी में काम करती हैं। सैलरी पैकेज भी शानदार है। लेकिन एटीएम में पैसे न आने से काफी दिक्कत आ रही है। घर का छोटा सामान तो खुले पैसों से आता है। ऐसे में उनके लिए परेशानी आ गई है। इसी तरह फेज-3बी2 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी ने बताया कि नोटबंदी से मार्केट प्रभावित हुई। व्यापार 70 फीसदी तक गिर गया। जिस हिसाब से मार्केट में पहले ग्राहक आते थे। अब वैसी स्थिति नहीं रह गई है। मार्केट पूरी तरह से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी नीति पूरी तरह से साफ करनी चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।
विज्ञापन


रियल एस्टेट मार्केट में छाई मंदी
नोटबंदी के बाद अभी एंड यूजर्स केंद्र सरकार की ओर से भविष्य में होने वाली ब्याज दरों में कटौती का इंतजार करने में लग गए हैं। जिसके चलते प्रापर्टी  बाजार में फिलहाल मंदी का दौर है। फिलहाल यह ज्यादा समय तक नहीं रहने वाला।  उन्होंने दावा किया है कि नोटबंदी से रियल एस्टेट का कारोबार करने वालों को अधिक लाभ होगा। कुछ समय के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय अरोड़ा, अध्यक्ष, बिल्डर एसोसिएशन, पीरमुछल्ला (जीरकपुर)।

गमाडा की स्कीम को फीका रिस्पांस
नोटबंदी के फैसले से गमाडा द्वारा निकाली गई रिहायशी सोसाइटियों की स्कीम को भी फीका रिस्पांस रहा है। इसके अलावा गमाडा ने कंपनियों के लिए फ्लैटों की स्कीम निकाली थी। उसके लिए भी अब गिनी चुनी कंपनियां पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed