{"_id":"5807beb44f1c1b9f1b703f48","slug":"atm-loot-in-lalru-mohali-one-person-arrested-and-two-vehicle-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ATM लूट मामला: वारदात में इस्तेमाल दोनों वाहन बरामद, 1 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM लूट मामला: वारदात में इस्तेमाल दोनों वाहन बरामद, 1 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
20 मिनट में एटीएम उखाड़ ले गए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दप्पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम लूट मामले में पुलिस ने लुटेरा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल इस्टीम कार व रिकवरी वैन भी बरामद कर ली है।
गौरतलब है कि चोरी होने से पहले एटीएम मशीन में 18 लाख 43 हजार 900 रुपये की नगदी मौजूद थी। बुधवार शाम आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभी एटीएम मशीन व लूटी गई नकदी बरामद होनी बाकी है। बीती रात गिरोह के सरगना रणजीत सिंह पुत्र लख्मीचंद को मौलीजागरां में उसके निवास पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी।
इसपर परिवारवालों ने पुलिस पार्टी पर पत्थरों व छोटे गैस सिलेंडर्स से हमला किया। हमले में पुलिस की प्राइवेट कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने इस मामले मे आठ लोगों के खिलाफ मनीमाजरा थाने में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

पुलिस पार्टी पर पत्थरों व छोटे गैस सिलेंडर्स से किया था हमला
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि शनिवार रात लुटेरे एटीएम केबिन का शटर तोड़कर 18.43 लाख रुपये नगदी समेत मशीन जड़ से उखाड़ ले गए थे। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लुटेरों का पर्दाफाश करने में पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हुई।
पुलिस ने सीआईए की मदद से तफ्तीश जारी रखी जिसमें मौलीजागरां का गिरोह निशाने पर रहा। बुधवार को पुलिस ने गिरोह के सदस्य 32 वर्षीय धर्ममिंदर उर्फ डीएम को बलटाना के हरमिलाप नगर के समीप गिरफ्तार कर लिया। उसके बताए ठिकाने से पुलिस ने पहले इस्टीम कार संख्या सीएच 03 एन 0983 और बाद में टाटा रिकवरी क्रेन संख्या पीबी 12 एफ 8955 को जीरकपुर में चंडीगढ़ रोड से बरामद कर लिया।
बरामद की गई इस्टीम कार लुटेरों ने चोरी की हुई थी। इस वारदात में रणजीत पुत्र लख्मीचंद वासी मकान नंबर 2485, मौलीजागरां, चंडीगढ़, उसका सगा भाई धरमराज उर्फ धम्मा, धर्मिंदर उर्फ डीएम पुत्र जगदीश प्रताप सिंह वासी 3872, मौलीजागरां, कृष्ण कुमार उर्फ बल्लू, पितल वासी मुरादाबाद, यूपी को नामजद किया था। ज्यादातर आरोपियों की अपराधि पृष्ठभूमि है। इनमें से गिरफ्तार आरोपी धर्मिंदर को डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि उसके साथी लुटेरों की तालाश जारी है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।