फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Athlete Milkha Singh's artwork made on 3-inch chalk

3 इंच के चॉक पर बना डाली एथलीट मिल्खा सिंह की कलाकृति

Sat, 05 Jun 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Athlete Milkha Singh's artwork made on 3-inch chalk
चंडीगढ़। कलाकार बलराज द्वारा चॉक पर बनाई गई मिल्खा सिंह की कलाकृति। संवाद - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के एक शिक्षक बलराज ने अपने अंदाज में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने तीन इंच की चॉक पर मिल्खा सिंह की कलाकृति तैयार की है। इसमें वह एथलीट के रूप में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बलराज ने बताया कि यह ब्लैकबोर्ड पर लिखने वाली चॉक है। कलाकृति को तैयार करने में दो दिन लगे हैं। पहले उनका रूप तैयार किया गया, फिर उसे रंगों से सजाया गया। उन्होंने बताया कि मिल्खा सिंह देश की शान हैं। सबसे बड़ी बात है कि वह हमारे ही शहर में रहते हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं और देश भर में उनके चाहने वाले दुआएं मांग रहे हैं। ऐसे में मैंने भी मिल्खा सिंह पर एक कलाकृति बनाई है। जब वह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे तो उन्हें यह कलाकृति भेंट करूंगा।
विज्ञापन

पेशे से अध्यापक मगर करते हैं कलाकारी
बलराज पंजाब के बलाचौर में सरकारी स्कूल में फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक हैं। रोजाना बलाचौर से चंडीगढ़ आना जाना करते हैं। बलराज पिछले कुछ सालों से चॉक पर ही कलाकृतियां बनाते आ रहे हैं। अभी तक करीब 350 कलाकृतियां चॉक पर बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed