{"_id":"e94d1b426809b64140fab886918a90d6","slug":"atari-railway-station-now-change-by-punjab-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने अटारी रेलवे स्टेशन का नाम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने अटारी रेलवे स्टेशन का नाम बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Wed, 20 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने सिख जरनैल श्याम सिंह अटारी को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए अटारी रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब इसका नाम अटारी श्याम सिंह रेलवे स्टेशन कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में केंद्र सरकार से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट हासिल होने के बाद यह परिवर्तन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्याम सिंह अटारी सिख राज के नामचीन जरनैल थे, जिन्होंने सभराओं के एंग्लो सिख युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई थी। वह 1817 में सिख सैना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने अफगान सिख युद्ध, अटक की जंग, मुल्तान का युद्ध, पेशावर के युद्ध में भाग लिया और सिख राज का झंडा कश्मीर राज्य तक झुलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन