फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   At the time of counting postal ballots received from service voters will be scanned first

Chandigarh News: मतगणना के समय सर्विस मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट की पहले होगी स्कैनिंग

Mon, 13 May 2024 04:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
At the time of counting postal ballots received from service voters will be scanned first
-हर 10 स्कैनर पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी की होगी नियुक्ति: अनुराग अग्रवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में सर्विस में तैनात मतदाताओं के पोस्टल बैलेट को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतगणना से पहले सर्विस मतदाताओं से प्राप्त पोस्टल बैलेट की स्कैनिंग होनी है, इसलिए हर 10 स्कैनर पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति करें। इसके अलावा, प्रस्तावित मतगणना की हर टेबल पर अलग से सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की जाए और इन अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजे जाएं।
अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 25 मई को हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर सभी उपायुक्त-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि अंबाला स्टोर से चुनाव सामग्री ले लें। उन्होंने कहा कि मतगणना हाल में ईटीपीबीएस व पोस्टल बैलेट की गणना एक अति महत्वपूर्ण पहलू है, इसलिए अधिकारियों को स्वयं इस कार्य को करना होगा। सभी मतगणना केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता 100 एमबीपीएस (मेगाबाइट पर सेकंड) की लीज लाइन की व्यवस्था करवा लें। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाता जो घर से वोट करना चाहते हैं और फॉर्म 12 डी भरकर दिया है, उनकी वोटिंग का उचित प्रबंध करें और समय पर वोटिंग करवाएं।
विज्ञापन

बाक्स

प्रदेश में 1 लाख 11 हजार 58 हैं सर्विस मतदाता

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 11 हजार 58 है। इसलिए मतों की गणना के लिए स्कैनर के पर्याप्त संख्या में प्रबंध किए जाएं। मतगणना में पोस्टल बैलेट महत्वपूर्ण है। इसके तहत सर्विस वोटर से प्राप्त पोस्टल बैलेट पेपर तथा ड्यूटी पर तैनात मतदाता व अन्य कर्मचारी तथा गैरहाजिर मतदाता की गणना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

16 मार्च से 6 मई के बीच प्रदेश में बने हैं 1 लाख 95 हजार 662 नए मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव घोषित होने की तिथि 16 मार्च व नामांकन दाखिल करने की तिथि 6 मई के बीच प्रदेश में 1 लाख 95 हजार 662 नए मतदाता बने हैं। इसलिए इन सब का फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र भिजवाने के लिए प्रिंटरर्स को समय रहते अवगत करा दें।



बाक्स

प्रदेश में अस्थायी मतदान केंद्रों सहित पोलिंग स्टेशनों की संख्या 20,031

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार 523 स्थानों पर अस्थायी मतदान केंद्रों सहित पोलिंग स्टेशनों की संख्या 20 हजार 31 है। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इन मतदान केंद्रों पर पीने का शुद्ध पानी, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, हीट वेव को देखते हुए अतिरिक्त टेंट, पंखों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करके ओआरएस सहित मेडिकल किट की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed