{"_id":"5f4c11f38ebc3e1769523db9","slug":"assistant-manager-s-body-found-hanging-with-chain-in-gym-area-chandigarh-news-pkl386323912","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ऑयल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का शव चेन से लटकता मिला, देख नौकरानी की निकली चीख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंडियन ऑयल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का शव चेन से लटकता मिला, देख नौकरानी की निकली चीख
Mon, 31 Aug 2020 11:22 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
इंडियन ऑयल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का शव उनके घर के जिम एरिया में चेन से लटकता मिला। सुबह जब नौकरानी काम करने आई तो घटना का पता चला। सेक्टर 34 थाना पुलिस जांच में जुटी है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
मूलरूप से रोहिणी दिल्ली निवासी ऋषभ कुमार (28) इंडियन ऑयल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी करते थे। कंपनी की तरफ से ही उन्हें सेक्टर-44ए में घर भी मिला हुआ था। मकान नंबर 524/2 में वह अकेले ही रहते थे। कोरोना काल के चलते घर में ही उन्होंने जिम का सामान भी रखा हुआ था।
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नौकरानी पहुंची तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गई तो ऋषभ जिम एरिया में चेन से लटके हुए थे। नौकरानी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सेक्टर 34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पता चला कि शनिवार को भी ऋषभ की छुट्टी थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
ऋषभ की होने वाली थी शादी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऋषभ की हाल ही में किसी युवती से शादी होने वाली थी। पुलिस अब मृतक का लैपटॉप और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। हालांकि इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।