फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Oil Company Assistant manager's dead body found hanging with chain in gym area

इंडियन ऑयल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का शव चेन से लटकता मिला, देख नौकरानी की निकली चीख

Mon, 31 Aug 2020 11:22 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
Indian Oil Company Assistant manager's dead body found hanging with chain in gym area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
इंडियन ऑयल कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर का शव उनके घर के जिम एरिया में चेन से लटकता मिला। सुबह जब नौकरानी काम करने आई तो घटना का पता चला। सेक्टर 34 थाना पुलिस जांच में जुटी है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


मूलरूप से रोहिणी दिल्ली निवासी ऋषभ कुमार (28) इंडियन ऑयल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी करते थे। कंपनी की तरफ से ही उन्हें सेक्टर-44ए में घर भी मिला हुआ था। मकान नंबर 524/2 में वह अकेले ही रहते थे। कोरोना काल के चलते घर में ही उन्होंने जिम का सामान भी रखा हुआ था।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नौकरानी पहुंची तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गई तो ऋषभ जिम एरिया में चेन से लटके हुए थे। नौकरानी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सेक्टर 34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पता चला कि शनिवार को भी ऋषभ की छुट्टी थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ की होने वाली थी शादी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ऋषभ की हाल ही में किसी युवती से शादी होने वाली थी। पुलिस अब मृतक का लैपटॉप और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। हालांकि इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed