फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Assets worth Rs 24.94 cr attached to directors of Ludhiana based company in bank fraud case

ED का एक्शन: बैंक धोखाधड़ी मामले में लुधियाना की कंपनी के निदेशकों की 24.94 करोड़ की संपत्ति जब्त

Wed, 28 Jun 2023 10:14 PM IST
ajay kumar एजेंसी, चंडीगढ़
एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jun 2023 10:14 PM IST
सार

आरोप है कि कंपनी ने 60.74 करोड़ रुपये की ऋण राशि का दुरुपयोग करते हुए बैंक के साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में सीबीआई की ओर से मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
Assets worth Rs 24.94 cr attached to directors of Ludhiana based company in bank fraud case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में लुधियाना स्थित कंपनी प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों चरणजीत सिंह बजाज और गुरदीप कौर और गारंटरों की 24.94 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। कुर्क की गई संपत्तियों में लुधियाना में मालेरकोटला रोड पर गांव आलमगीर में स्थित फर्म की जमीन और भवन, संयंत्र व मशीनरी शामिल हैं।

विज्ञापन


ईडी ने जालसाजी के लिए फर्म और उसके निदेशकों व गारंटरों के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दायर एक शिकायत के आधार पर वर्ष 2019 में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट-2002 के तहत जांच शुरू की थी। आरोप है कि कंपनी ने 60.74 करोड़ रुपये की ऋण राशि का दुरुपयोग करते हुए बैंक के साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में सीबीआई की ओर से मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ईडी की जांच में पता चला है कि फर्म ने खातों की जाली दस्तावेज बनाकर भारतीय स्टेट बैंक से धोखाधड़ी से ऋण लिया और इस राशि को कागजी फर्मों को भुगतान करने के तरीकों का उपयोग कर डायवर्ट कर दिया। कंपनी पर निदेशकों और गारंटरों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने, राशि को अपनी सहयोगी कंपनियों को हस्तांतरित करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed