{"_id":"5c0f4fb5bdec22413d18fdf7","slug":"assembly-election-results-2018-congress-leader-navjot-sidhu-statement-on-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव रूझानों पर बोले सिद्धू- आज से भाजपा का नया नाम जीटीयू, मतलब- गिरे तो भी टांग ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव रूझानों पर बोले सिद्धू- आज से भाजपा का नया नाम जीटीयू, मतलब- गिरे तो भी टांग ऊपर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए मंत्री नवजोत सिद्धू ने अपने विचार व्यक्त किए और बीजेपी का नया नाम दे डाला। नवजोत सिद्धू ने कहा कि राहुल भाई पहले से ही सबको साथ लेकर चलते हैं। इंसानियत की जरूरत है। जो हाथ भारत की तकदीर को अपने हाथों में लेने वाले हैं, वो बड़े मजबूत हैं और बीजेपी का नया नाम है- जीटीयू, यानी गिरे तो भी टांग ऊपर।
गौरतलब है कि आज देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव परिणाम आ रहे हैं। वहीं इस बार एक बड़ा फेर हुआ है। अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस तीन बड़े राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी से आगे चल रही है। तीनों राज्यों में कांग्रेस को बहुमत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और अगर ऐसा होता है तो यह पार्टी की सबसे बड़ी जीत होगी। पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी पर कांग्रेस और राहुल गांधी भारी पड़ रहे हैं। यह भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि कांग्रेस की यह स्थिति 2019 में बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2019 में में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Punjab Min Navjot Singh Sidhu on #AssemblyElections2018 results: Rahul bhai pehle se hi sabko saath leke chalte hain. Insaniyat ki moorat hain. Jo haath Bharat ki takdir ko apne haathon mein lene waale hain, wo bade majboot hain, aur BJP ka naya naam- GTU, "Gire to bhi Tang Upar" pic.twitter.com/R8Qfrwq5hd
— ANI (@ANI) December 11, 2018विज्ञापन