फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   assembly election in delhi, side effect in punjab

इलेक्शन इफेक्ट: शाह की अमृतसर रैली रद्द

Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
assembly election in delhi, side effect in punjab

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही इसका पंजाब भाजपा में साइट इफेक्ट देखने को मिला। भाजपा ने चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आगामी 22 जनवरी को अमृतसर में होने वाली जन-जागृति रैली स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश भाजपा व भाजयुमो की ओर से आगामी 23 जनवरी से नशों के खिलाफ पंजाब में शुरू किया जाने वाला जनजागरण अभियान स्थगित हो गया है।

अगले कार्यक्रम की घोषणा दिल्ली विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत मतदान आगामी 7 और मतगणना 10 फरवरी को होनी है। इसके चलते अब ड्रग्स के खिलाफ पंजाब भाजपा का अभियान इस चुनाव के बाद ही शुरू होगा।

विज्ञापन

पंजाब के भाजपा नेताओं की ड्यूटी दिल्ली में

assembly election in delhi, side effect in punjab

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने सोमवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश नेताओं की ड्यूटियां भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए लगनी हैं। ऐसे में 23 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव सियासी रूप से काफी महत्व रखते हैं। अन्य प्रदेशों के नेताओं सहित पंजाब भाजपा के पदाधिकारियों, मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और अन्यों की ड्यूटियां एक-दो दिन में दिल्ली लग जाएंगी।

उन्हें प्रचार के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र अलॉट किए जाएंगे। शर्मा ने उम्मीद व्यक्त की कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed