{"_id":"58752dbc4f1c1b577fba92d2","slug":"assembly-election-2017-bhupinder-singh-hoda-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL मामला: पंजाब में नहीं उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL मामला: पंजाब में नहीं उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा का कैप्टन का बड़ा बयान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की सियासत से किनारा कर चुके हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब उत्तर प्रदेश की सियासत में कूदेंगे। हुड्डा ने साफ किया है कि वे उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की तैयारी के लिए शीघ्र ही जाएंगे।
एसवाईएल के पानी को लेकर पंजाब की जोर जबरदस्ती पर हमला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि हम दोहरी बात नहीं करते हैं, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार एसवाईएल का पानी लेने के बजाय पंजाब में बादल परिवार के साथ कदमताल कर रही है। भाजपा को चाहिए कि ऐसे दल के साथ गठबंधन का रिश्ता तोड़ कर हरियाणा की जनता के हितों को पूरा करे। सिरसा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह दादागीरी है कि पंजाब ने ओवरफ्लो होने पर पानी छोड़ दिया। जिससे किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है, और हमारी सरकार मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाना तो दूर सूबे की भाजपा सरकार ग्रामीणों से पानी का पैसा वसूल करने की तैयारी कर रही है। यदि सरकार ने ऐसा कदम उठाया तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। यह पूछने पर कि पंजाब सहित अन्य राज्यों में भाजपा फिर से राबर्ट वाड्रा का मुद्दा उठा सकती है। उन्होंने कहा कि एक इंच जमीन भी सरकार ने किसी को गलत ढंग से अलाट नहीं की है। यह सब सरकार की साजिश है। देश के एक प्रतिष्ठितराजनीतिक परिवार पर निराधार आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। देश की जनता असलियत से वाकिफ है।