{"_id":"5d8a4bed8ebc3e93d0284ef8","slug":"ask-for-more-time-for-investigation-in-batala-cracker-factory-blast-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला ब्लास्टः जांच शुरू होने के 15 दिन बाद नहीं दाखिल हुई रिपोर्ट, सरकार से मांगा और समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला ब्लास्टः जांच शुरू होने के 15 दिन बाद नहीं दाखिल हुई रिपोर्ट, सरकार से मांगा और समय
Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
बटाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
चार सितंबर को बटाला की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 24 लोगों की मौत के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। जांच को 15 दिनों के भीतर पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की थी। अब जांच अधिकारी ने छानबीन पूरी करने के लिए और समय की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
एडीसी गुरदासपुर तजिंदरपाल सिंह संधू ने 9 सितंबर को मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की थी। निर्धारित समय के मुताबिक सोमवार को 15 दिन बीत जाने के बाद अभी तक रिपोर्ट दाखिल नहीं हुई। जांच अधिकारी एडीसी संधू ने पंजाब सरकार से इस जांच को करने के लिए और समय मांगा है। इस बात की पुष्टि करते हुए डीसी विपुल उज्ज्वल ने बताया कि इस ब्लास्ट केस का दायरा बढ़ने की वजह से जांच का समय बढ़ाना लाजमी था।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि पिछले समय के अधिकारियों को जो यहां से ट्रांसफर हो गए थे, उनसे पूछताछ करने के लिए और समय चाहिए था। जब डीसी से पूछा गया कि क्या सरकार की तरफ से जांच के लिए अतिरिक्त समय मिला है या नहीं तो डीसी ने कहा कि जांच के लिए और समय मांगने के बारे में जांच अधिकारी एडीसी ने सरकार को लिखा है।
विज्ञापन
इसके बारे में तो एडीसी संधू ही बता सकते हैं। डीसी ने बताया कि एडीसी किसी घरेलू काम की वजह से छुट्टी पर हैं। जल्द ही वह वापस ड्यूटी पर आ रहे हैं। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि एडीसी ने सरकार से जांच के लिए और कितना समय मांगा है।