फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गोल्डन गर्ल' पहलवान बेटी ने चुना जीवन का हमसफर, जानिए कौन है 'दूल्हा' और कब होगी शादी

Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 24 Aug 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Vinesh Phogat Love Marriage with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
एशियाड में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाली ओलंपियन पहलवान बेटी ने अपना जीवनसाथी चुना लिया है। जानिए आखिर कौन है उनका होने वाला दूल्हा और दोनों शादी कब करेंगे।



 
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Vinesh Phogat Love Marriage with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
बात हो रही है एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहलवान बेटी विनेश फोगाट की। इन्होंने पहलवान रह चुके सोमवीर राठी को अपना हमसफर चुना है। सोमवीर राठी हरियाणा के जींद जिले के गड़वाली खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। 
 
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Vinesh Phogat Love Marriage with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
 विनेश ने सोमवीर के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करके जीवनसाथी के बारे में सभी को बताया है। दोनों की शादी वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद करने की तैयारी हो चुकी है और इसके लिए विनेश व सोमवीर के घर वाले भी तैयार है। विनेश ने कहा है कि सोमवीर का साथ पाकर वह खुश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Vinesh Phogat Love Marriage with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
दुनिया की दमदार महिला पहलवानों में शामिल विनेश फौगाट की जल्द ही शादी होने वाली है, क्योंकि उसने अपना जीवनसाथी चुन लिया है। विनेश का जीवनसाथी सोमवीर भी पहलवान रह चुका है और वह भी रेलवे में नौकरी करता है जो इस समय राजस्थान में टीटीई के पद पर कार्यरत है। विनेश व सोमवीर दोनों ही पहलवान होने के साथ ही रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान नजदीकियां हुई थी। विनेश फौगाट ने पहले भी दो बार सोमवीर राठी के साथ ट्विटर पर फोटो डाली थी, लेकिन उस समय विनेश ने खुलासा नहीं किया था कि सोमवीर उसका जीवनसाथी है। लेकिन अब विनेश ने इसका खुलासा कर दिया है और दोनों की शादी वल्र्ड चैंपियनशिप के बाद करने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन
Asian Games 2018 Gold Medal Winner Vinesh Phogat Love Marriage with Somveer Rathi
विनेश फोगाट
नेशनल में मेडल जीत चुका सोमवीर
जींद जिले के गढ़वाली खेड़ा गांव के सोमवीर राठी ने कुश्ती की शुरूआत सोनीपत के खरखौदा में नर्सरी से की थी। उसके बाद वह नेशनल स्तर तक पहुंच गया और उसने नेशनल में कांस्य पदक जीता है। उसके बाद सोमवीर रेलवे में नौकरी करने लगा और इस समय वह राजस्थान में तैनात है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed