{"_id":"528e5fc6f7ef9e69f74fa93a5adfbbdf","slug":"ashutosh-maharaj-samadhi-case-puran-singh-move-on-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष महाराज समाधि: पूर्ण सिंह फिर पहुंचा हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष महाराज समाधि: पूर्ण सिंह फिर पहुंचा हाईकोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Mar 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित आशुतोष महाराज प्रकरण मामले ने फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
महाराज के कथित चालक पूर्ण सिंह ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार ने अभी तक पोस्टमार्टम की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।
हाईकोर्ट में इस मामले पर वीरवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को दाखिल की गई अपील में कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्होंने एसएचओ, एसएसपी और डीसी को अपनी रिप्रेजेंटेशन 25 फरवरी को सौंपी थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी प्रशासन का रवैया इस मामले में लचर रहा और कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट में सौंपी याचिका में पूरणसिंह ने कहा कि आशुतोष महाराज के शव को इतने लंबे समय से बर्फ में रखा गया है।
विज्ञापन
प्रशासन को चाहिए कि वे उनके अंतिम संस्कार का प्रबंध करें। इसके साथ ही इस मामले में राज्य की भूमिका भी संदेहास्पद है ऐसे में इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।
इससे पूर्व पूरण सिंह की याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि अंतिम संस्कार की मांग को प्रशासन के सामने अपनी मांग रखनी चाहिए। यदि वहां से कुछ नहीं हासिल होता है तो ऐसी स्थिति में वे पुन: हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।