फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashutosh Maharaj: Now Rampage on Son Dileep Jha Statement

आशुतोष महाराज के बेटे के बयान पर बवाल

Mon, 10 Feb 2014 08:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Feb 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh Maharaj: Now Rampage on Son Dileep Jha Statement
आशुतोष महाराज का पुत्र होने का दावा करने वाले बिहार के मधुबनी जिले के लखनौर गांव के निवासी दलीप झा पंजाब आने से कतरा रहे हैं। एक तो उनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वे दुकान बंद कर पैसा खर्च कर पंजाब पहुंचें, दूसरे उन्हें जान का खतरा भी लग रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे अकेले तो आ नहीं सकते, कुछ लोगों के साथ ही आना पड़ेगा। इसके लिए पैसा भी खर्च होगा। यहीं दो वक्त का खाना मुश्किल से खा रहे हैं, आना तो दूर की बात है। वे वक्त आने पर फैसला लेंगे कि पंजाब 10 लोगों के साथ आना है या कम। पंजाब में उनको जान से खतरा भी लग रहा है।
विज्ञापन

जब दिलीप को यह कहा गया कि पंजाब में जालंधर स्थित डेरा नूरमहल में स्थितियां सामान्य हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि सामान्य परिस्थितियों में असामान्य घटनाएं होती हैं। दिलीप ने बताया कि उन्होंने कानूनी प्रक्रियाएं शुरू की हैं, कई अधिकारियों को शिकायत भेजी है। कार्रवाई होगी, ऐसा उन्हें विश्वास है। ये लगातार खबरें आ रही थीं कि दिलीप जालंधर आने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी इससे इंकार किया। उन्होंने कहा कि वे अभी गांव में अपना रोष प्रदर्शन व अनशन जारी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनिकली डेड हैं आशुतोष महाराज, फिर भी जेड सिक्योरिटी

Ashutosh Maharaj: Now Rampage on Son Dileep Jha Statement
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज की क्लीनिकली डेथ हो चुकी है। यह बात सरकार शपथ पत्र में मान चुकी है, लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी सरकार ने अभी तक महाराज आशुतोष की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया है। अब तक जेड सुरक्षा का घेरा उस स्थल के आसपास कायम है, जहां उनका शरीर फ्रिजर में रखा हुआ है। आईजी जोनल बलवीर बावा तो इस पर साफ पल्ला झाड़ रहे हैं।
उनका कहना है कि मामला हाईकोर्ट में है तो वे क्या बोलें? जब उनसे पूछा गया कि हाईकोर्ट में मामला तो उनकी सिक्योरिटी से नहीं बल्कि उनको अवैध रूप से बंधक बनाने का है। इस पर आईजी जोनल बावा ने तत्काल अपना रुख बदला और कहा कि यह मामला एसएसपी का है। जालंधर के एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू से इस बाबत बात की जा सकती है। जालंधर पुलिस द्वारा 200 पंजाब पुलिस के जवान डेरे में मुहैया करवाए हुए हैं, जिनमें इंस्पेक्टर रैंक से लेकर निचले स्तर के मुलाजिम हैं।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में नेताओं की फेरी

Ashutosh Maharaj: Now Rampage on Son Dileep Jha Statement
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में भाजपा नेताओं की फेरी शुरू हो गई है, लेकिन उनकी फेरी सिर्फ वोट बैंक तक सीमित ही है। डेरे में आने वालों में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार तीक्षण सूद, भाजपा युवा प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्र्रधान कमल शर्मा शामिल हैं। हालांकि डेरे से निकलने के बाद उनकी जुबान पर चुप्पी है। जवाब एक ही मिलता है कि यह उनकी आस्था का सवाल है, इसमें हम क्या कर सकते हैं? भाजपा नेताओं को डेरे में महाराज आशुतोष की गहन समाधि स्थल तक भी जाने नहीं दिया गया और न ही उन्होंने जाने के लिए प्रबंधकों पर जोर डाला।
यूथ प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता तीन दिन पहले डेरे में अपने चंद साथियों के साथ आए थे लेकिन वे कार्यालय में बैठकर लंगर खाकर निकल गए। वहीं सीएम के मुख्य सलाहकार तीक्षण सूद, प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे और काफी समय तक सेवादारों व प्रबंधकों के साथ बातचीत कर लौट गए।
तीक्षण सूद का कहना है कि वे समाधि स्थल तक नहीं गए। वे एक श्रद्धालु की तरह डेरे में आए थे। बाकी यह डेरे का आंतरिक मामला है और इसमें आस्था का सवाल है। वे कुछ नहीं कर सकते और न ही जरूरत महसूस करते हैं। ऐसा ही बयान प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने मीडिया को दिया।

महाराज के खिलाफ असामाजिक तत्वों की गहरी साजिश

Ashutosh Maharaj: Now Rampage on Son Dileep Jha Statement
महाराज आशुतोष के खिलाफ असामाजिक तत्व गहरी साजिश रच रहे हैं। यह दावा डेरा के प्रवक्ता स्वामी विश्वानंद ने किया है। उनका कहना है कि महाराज आशुतोष के विषय में जो खबरें इन दिनों प्रसारित की जा रही हैं वे महज बेबुनियाद अफवाहें हैं। एक तरफ बिहार के मधुबनी इलाके से दो लोग उनकी पत्नी और पुत्र होने का मिथ्या दावा करने लगे हैं, तो दूसरी तरफ उनका पूर्व नाम व परिचय एक पासपोर्ट के आधार पर सिद्ध करने का दावा करने वाले लोग उनके गुरु और गुरुभाई होने का प्रपंच रच रहे हैं।
स्वामी विश्वानंद ने कहा कि महाराज की पूर्व पहचान व परिवार का हवाला जिस पासपोर्ट के आधार पर दिया जा रहा है, वह फर्जी है और विरोधाभास उत्पन्न कर रहा है। एक तरफ जहां उनकी पत्नी व पुत्र बताए जा रहे हैं, वहीं पासपोर्ट उन्हें अविवाहित घोषित कर रहा है। यह स्वयं ही विवादास्पद है। यह आशुतोष महाराज के विरुद्ध असामाजिक तत्वों की साजिश है।

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल नहीं आएंगे डेरे में

Ashutosh Maharaj: Now Rampage on Son Dileep Jha Statement
आज से दो दिन बाद पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल जालंधर पहुंच रहे हैं। वे कई स्थानों पर विकास कार्यों का नींव पत्थर रखेंगे। इसके अलावा वे नकोदर व फिल्लौर में भी नींव पत्थर रखने के लिए जाने वाले हैं। नकोदर से फिल्लौर के रास्ते में ही डेरा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आता है। एसएसपी जसप्रीत सिंह का कहना है कि अभी डिप्टी सीएम का डेरे जाने के बारे में कोई प्लान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed