फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Tanwar says Abhay Chautala is BJP B team

इनेलो में रार के बाद अभय चौटाला भाजपा की बी टीम, अजय चौटाला के दोनों बेटे सी टीम: तंवर

Tue, 20 Nov 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 20 Nov 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar says Abhay Chautala is BJP B team
अशोक तंवर (फाइल फोटो)
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला भाजपा की बी टीम है, जबकि अजय चौटाला के दोनों बेटे भाजपा की सी टीम के रूप में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चाचा-भतीजे में इस बात को लेकर जंग छिड़ी हुई है कि भाजपा के साथ कौन रहेगा। इनेलो दोफाड़ होने वाली पूरी स्टोरी के संचालक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 
विज्ञापन


घराड़सी में आयोजित जनसभा के बाद पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि इनेलो का प्रदेश में कोई वजूद नहीं रहा, वहीं भाजपा का प्रदेश में कोई नाम नहीं लेने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार से हर वर्ग का विश्वास उठ चुका है। महिलाओं के संदर्भ में बयान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधते कहा कि उन्होंने बयान देकर जो संवेदनहीनता दिखाई है, उसके बाद तो कुछ भी बोलना नहीं बचा। 

मुख्यमंत्री को अपने बयान के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करने में सरकार विफल है। अब तो प्रदेश महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के मामले में देश में नंबर वन बन चुका है। वहीं जनसभा में  डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा के चार साल के शासनकाल में प्रदेश का कोई भी विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed