{"_id":"3528ace0ee8186788c482c1d756c1f43","slug":"ashok-tanwar-remain-continue-haryana-congress-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में अशोक तंवर ही बने रहेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में अशोक तंवर ही बने रहेंगे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस आलाकमान की ओर से पंजाब कांग्रेस में किए गए बदलाव के बाद हरियाणा में भी पार्टी संगठन में बदलाव को लेकर शुरू हुई सुगबुगाहट पर पार्टी महासचिव और हरियाणा मामलों केप्रभारी डॉ. शकील अहमद ने विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचे शकील अहमद ने साफ कर दिया कि हरियाणा में पार्टी नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तंवर ठीक ढंग से काम कर रहे हैं और उन्हें बदलने पर हाईकमान कोई विचार नहीं कर रहा है। शकील अहमद के इस बयान केसाथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के पद पर बने रहने को लेकर अब कोई अटकल नहीं लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
शकील अहमद ने कांग्रेस मुख्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह, पंजाब के पर्यवेक्षक सत्यव्रत चतुर्वेदी और सह प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थेा कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव जयपाल लाली, प्रवक्ता कुलदीप सोनी और कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने उनकी अगुवानी की।
विज्ञापन
शकील अहमद ने कांग्रेस की गुटबाजी को अनदेखा करते हुए कहा कि पार्टी केप्रत्येक नेता को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने का अधिकार है। जब उनसे पूछा गया कि हरियाणा में तंवर, हुड्डा, किरण, रणदीप और कैप्टन अलग-अलग आंदोलन कर रहे हैैं, तो शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेसी यदि मिलकर अथवा अलग-अलग आंदोलन करते हैं, तो इसमें क्या हर्ज है।
विश्व कल्याण छोड़ बिस्किट बनाने लगे रामदेव : शकील अहमद
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि योग ऋषियों व मुनियों की प्रेरणा से विश्व कल्याण की दिशा में प्रयास किए जाते रहे हैं, लेकिन रामदेव इससे भटक गए और नूडल्स व बिस्किट बनाने में लग गए हैं।