फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ashok Tanwar Constituted Election Planning and Management Committee

हरियाणाः विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, अशोक तंवर ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 06 Jul 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ashok Tanwar Constituted Election Planning and Management Committee
अशोक तंवर - फोटो : फाइल

गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपने स्तर पर इलेक्शन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है। इसकी कमान समस्त भारतीय पार्टी का विलय कर कांग्रेस में शामिल हुए सुदेश अग्रवाल को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


कमेटी में शामिल किए जाने की सूचना तंवर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएलपी लीडर किरण चौधरी, सांसद कुमारी सैलजा, एआईसीसी मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को भेज दी है। 
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में तंवर ने कहा कि विधानसभा चुनावों का प्रबंधन करने के लिए कमेटी बनाने की मंजूरी हाईकमान से लेने की जरूरत नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष के पास सभी प्रकार के अधिकार हैं। कमेटी की बैठक में शामिल होना या न होना शामिल किए गए नेताओं पर निर्भर करता है। कमेटी के संयोजक सुदेश अग्रवाल ने बताया कि इलेक्शन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी की पहली बैठक 8 जुलाई को नई दिल्ली में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बैठक में विधानसभा चुनावों के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। तंवर ने कहा कि बैठक में चुनाव प्रचार प्रबंधन के साथ-साथ प्रत्याशियों के चयन का फार्मूला भी तय करेंगे। जल्दी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगे जाएंगे। जिताऊ उम्मीदवारों का सर्वे भी कराया जाएगा। अब जिला और ब्लाक कार्यकारिणी का गठन नहीं होगा। जरूरत के हिसाब से चुनाव प्रबंधन कमेटियां बनाई जाएंगी। 

 इलेक्शन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी बूथ स्तर तक बनेंगी। 8 जुलाई को पहली बैठक के बाद प्रदेश भर में कमेटियों के गठन का काम शुरू किया जाएगा। चुनाव प्रबंधन कमेटी में सात सब कमेटी बनाई जाएंगी।

जिनमें मेनीफेस्टो कमेटी, मीडिया कमेटी, फाइनेंस कमेटी, कैंडीडेट आईडेंटीफिकेशन कमेटी, कैंपेन कमेटी, आर्गेनाइजेशन कमेटी व पॉलिटिकल लीडर्स कमेटी होंगी। तंवर ने कहा कि फिलहाल नेता विपक्ष पद को लेकर पार्टी हाईकमान से किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है। अब अगले दो महीने तक कोई फैसला होने के आसार नहीं है।

दो बार की इस्तीफे की पेशकश, मिला काम करने का निर्देश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने अपने इस्तीफे पर भी पत्रकार वार्ता में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एआईसीसी और राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष वह दो बार इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें दोनों बार काम करने का निर्देश मिला।

लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी सामूहिक होनी चाहिए न सिर्फ एक व्यक्ति की। मैं अध्यक्ष पद पर हूं और हाईकमान के निर्देशों तक रहूंगा। वह तो पार्टी के लिए जान देने को भी तैयार हैं, इस्तीफा तो छोटी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed