फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ashok khemka style officer pradeep kasni

कासनी ही देंगे राज्यपाल को सरकार का जवाब

Tue, 05 Aug 2014 01:23 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Aug 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
ashok khemka style officer pradeep kasni

हरियाणा के सूचना आयुक्तों और सेवा का अधिकार आयोग में हुई नियुक्तियों के मामले में प्रदेश सरकार के साथ-साथ अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


नए राज्यपाल ने इन नियुक्तियों पर सरकार से जवाब देने को कहा है। इस मामले में दिलचस्प यह है कि सरकार की तरफ से जवाब प्रशासनिक सुधार विभाग को ही तैयार करना होगा। यानी यह जिम्मेदारी सचिव प्रदीप कासनी को मिलेगी, जो पहले ही इन नियुक्तियों पर प्रक्रियागत आपत्ति उठा चुके हैं।
विज्ञापन


राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुश्किल से सरकार को उबारने का हल तलाशने की कवायद शुरू कर दी है। नियुक्तियों पर कासनी की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद इस मामले की फाइल मंगाकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने वाले तत्कालीन मुख्य सचिव एससी चौधरी अब रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कासनी ही सूचना आयुक्तों और सेवा का अधिकार आयोग के सदस्यों की नियुक्तियों के मामले में दखल रखने वाले वरिष्ठतम अधिकारी हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, अब सरकार को प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव का दरवाजा खटखटाना ही पड़ेगा।


इस मामले में तकनीकी आपत्तियों का जवाब प्रशासनिक सुधार विभाग ही दे सकता है। इसके अलावा चूंकि नियुक्तियों की फाइल इसी विभाग के जरिए आगे बढ़ी थी, इसीलिए किसी तरह की प्रक्रियागत कार्रवाई भी इसी विभाग के जरिए ही होगी। विपक्ष इन नियुक्तियों के अवैध होने का आरोप लगा रहा है, जिसके आधार पर एक अगस्त को हरियाणा के नए राज्यपाल ने सरकार से पूछा है कि मामले में 15 दिन के भीतर टिप्पणी की जाए।

हरियाणा के प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव प्रदीप कासनी ने इस मामले में यह कह कर आपत्ति उठाई थी कि आयोग के पदाधिकारियों के नाम राज्यपाल की अनुमति के बगैर जोड़े गए हैं। उन्होंने यह कहकर फाइल लौटा दी थी कि पहले यह मामला गवर्नर के नोटिस में लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed