फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navratri 2020: Fruit Rates Hiked

Navratri 2020: नवरात्र शुरू होते ही महंगे हो गए फल, जानिए क्या कितने रुपये में मिलेगा

Sat, 17 Oct 2020 10:36 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 17 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: Fruit Rates Hiked
प्रतीकात्मक तस्वीर
नवरात्र शुरू होते ही फलों के दाम में तेजी आ गई है। रिटेल में 100 रुपये किलो मिल रहा किन्नौरी सेब अब 140 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं रिटेल में 50 से 55 रुपये दर्जन मिल रहा केला अब 70 रुपये दर्जन मिल रहा है। नवरात्र में व्रत रखने वालों के लिए यह बजट बिगाड़ने वाली खबर है।
विज्ञापन


आढ़ती कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र में हर साल ही फलों के दाम बढ़ जाते हैं। 900 से 1000 रुपये में आने वाली किन्नौरी सेब की पेटी (10 किग्रा) अब 1200 से 1300 रुपये में मिल रही है। वहीं 500 से 600 रुपये में मिलती कश्मीरी सेब की पेटी अब 700 से 800 रुपये में मिल रही है। वहीं 100 से 110 रुपये किलो तक मिल रहा अनार अब 130 से 150 रुपये तक पहुंच गया है। पपीता भी 35 से 40 रुपये किलो से 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


नारियल में भी आई तेजी
नवरात्र में प्रसाद के लिए जूट वाले नारियल की भी मांग बढ़ने से दाम में तेजी आई है। पहले जो नारियल 20 रुपये का मिलता था, वह अब 30 से 35 रुपये का मिल रहा है। वहीं पानी वाला नारियल भी 40-45 रुपये से बढ़कर अब 50 से 55 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू के दाम भी बढ़ने के आसार
आढ़तियों ने बताया कि अब आलू के दाम में भी बढ़ोतरी होगी। अभी आलू 40 से 50 रुपये किलो तक मिल रहा है। आगे 60 से 65 किलो रुपये तक आलू के दाम हो सकते हैं क्योंकि नवरात्र में फलाहार व अन्य कार्यों में आलू की मांग बढ़ती है।

नवरात्र में लोग व्रती रहते हैं। फल व आलू ही उनका प्रमुख आहार होता है। अब ये महंगे होंगे तो लोगों का बजट बिगड़ ही जाएगा। - सुरभि दत्त, सेक्टर-46
वैसे ही कोरोना काल मे फलों के दाम बढ़े हुए थे। अब नवरात्र में भी दाम बढ़ेंगे तो लोग अपना घर खर्च कैसे चलाएंगे। - प्रीति जैन, सेक्टर-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed