{"_id":"5c398f15bdec227368420b15","slug":"arvind-kejriwal-to-visit-goshala-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, स्कूल-अस्पताल के बाद अब करेंगे गोशालाओं का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, स्कूल-अस्पताल के बाद अब करेंगे गोशालाओं का दौरा
Sat, 12 Jan 2019 12:24 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ani
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अभी तक हरियाणा के स्कूलों व अस्पतालों में पहुंचकर वहां की हालत को उजागर करने का अभियान चलाया हुआ था। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल प्रदेश में नया अभियान शुरू करने वाले हैं जो गोशालाओं में जाकर गायों की दुर्दशा पर सरकार की पोल खोलेंगे। इसकी शुरूआत भी 13 जनवरी को सोनीपत के सैदपुर गांव की गोशाला से होगी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में गाय के नाम पर खूब राजनीति की जा रही है और भाजपा ने चुनाव से पहले गो संरक्षण व गो संवर्धन का वादा किया था। लेकिन गाय का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और उसकी हालत काफी बदतर हो रही है। सड़कों पर जगह-जगह गाय लावारिस घूमती रहती हैं और वह कचरा, पॉलीथिन आदि खाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
सड़क पर घूमने के कारण दुर्घटना में कई बार गाय घायल हो चुकी हैं। इस कारण ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रदेश में स्कूल व अस्पतालों के बाद अब गोशालाओं में जाएंगे। जिससे वहां की स्थिति को सभी के सामने रखा जा सके। नवीन जयहिंद ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल 13 जनवरी को सोनीपत जिले के सैदपुर अठगाम गोशाला में आयेंगे, 14 जनवरी को रोहतक के मोखरा में श्री कृष्ण गोशाला व 15 जनवरी को हिसार के सिसाय के डाटा सालाडेरी गोशाला का दौरा करेंगे।
विज्ञापन