{"_id":"5bfaa91fbdec22417c728580","slug":"arvind-kejriwal-targets-on-manohar-lal-hooda-and-chautala-in-jind-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- एन्हांसमेंट घोटाले के लिए हुड्डा, चौटाला, खट्टर दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- एन्हांसमेंट घोटाले के लिए हुड्डा, चौटाला, खट्टर दोषी
जींद, भाषा
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में हो रहे एन्हांसमेंट ‘घोटाले’ के लिए सीधे तौर पर वर्तमान खट्टर सरकार के अलावा पूर्व की हुड्डा और चौटाला सरकारें भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह करोड़ों रुपए का घोटाला है जिसमें सेक्टरवासियों और किसानों को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने हरियाणा सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो सरकार एक महीने में एन्हांसमेंट के मुद्दे को सुलझाए नहीं तो वह दिल्ली के बिजली बिलों की तर्ज पर एन्हांसमेंट के नोटिसों की होली जलाएंगे। उन्होंने हरियाणा में सत्ता में आते ही एन्हांसमेंट खत्म करने की घोषणा की। एन्हांसमेंट जमीन की कीमत बढ़ने के नाम पर सरकार द्वारा ली जाने वाली राशि है। केजरीवाल रविवार को जींद के हैबतपुर रोड स्थित पार्क में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि एन्हांसमेंट खट्टर सरकार द्वारा जबरन वसूली है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और एन्हांसमेंट जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। दोबारा गणना के लिए उन्होंने किसानों, प्लॉट धारकों और सरकार के प्रतिनिधियों की संयुक्त कमेटी बनाए जाने की मांग की। इस अवसर पर हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कन्फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने हरियाणा में नगर निगम चुनावों को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी पार्टी नगर निगम चुनाव नहीं लड़ेगी। सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ आम आदमी पार्टी के चुनावी समझौते को लेकर बातचीत के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि अभी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। दुष्यंत की तरफ से बातचीत की पेशकश आई तो बात जरूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला हरियाणा की राजनीतिक संस्कृति में सबसे अलग और साफ हैं।