{"_id":"56ebc4134f1c1bab418b456b","slug":"arvind-kejriwal-syl-issue-sutlej-yamuna-link-punjab-govt-haryana-govt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल के ताजा बयान से गृह क्षेत्र के लोग खासे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल के ताजा बयान से गृह क्षेत्र के लोग खासे नाराज
प्रेम सारस्वत/अमर उजाला, सिवानी मंडी
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
मंत्रियों के साथ अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल के मामले को लेकर पंजाब के पक्ष में दिए गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान से हरियाणा में उनके पैतृक गृह क्षेत्र के लोग खासे नाराज हैं। बरसाती पानी पर निर्भर इस इलाके में लोग पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
केजरीवाल के इस ब्यान के बाद इस इलाके के लोगों ने यह तक कहा कि अगर भविष्य में केजरीवाल सिवानी आए तो वे उन्हें काले झंडे दिखाकर अपने विरोध का इजहार करेंगे। अमर उजाला ने राज्य के इस हॉट इश्यू पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के गृह क्षेत्र के लोगों से बातचीत की तो उनमें रोष नजर आया।
लोग बोले, सत्ता सुख के लिए केजरीवाल अपनी जन्मभूमि के लोगों की पीड़ा भूल गए। यहां यह बता दें कि अरविंद केजरीवाल जब दोबारा से दिल्ली के सीएम बने थे तो उनके गृह क्षेत्र के लोगों ने जीत की खुशी में होली और दिवाली एक साथ मनाई थी।

केजरीवाल के बयान से राजनीति की बू आती है
Arvind Kejriwal
जिला पार्षद और एडवोकेट ओमप्रकाश श्योराण ने कहा कि एसवाईएल का निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था। दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम ने महज वोटों के लिए जो बयानबाजी की है, उसमें राजनीति की बू आती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने तो हरियाणा की धरती पर जन्म लिया है।
उनका जन्म भी ऐसे क्षेत्र में हुआ है, जहां पानी के अभाव में पिछले 15 वर्षों से किसान प्राकृतिक आपदाओं का दंश झेलते आ रहे हैं और सरकार की तरफ से मिलने वाले मुआवजे पर अपना घर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अगर भविष्य में सिवानी आते हैं तो वे उन्हें काले झंडे दिखाकर रोष जताएंगे।
अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में जन्म लेकर भी महज सत्ता सुख के लिए जो बयान दिया है, वह किसी भी मायने में उचित नहीं है। वे भूल गए हैं कि जिस सिवानी क्षेत्र में उनका जन्म हुआ है, वहां सिंचाई के लिए पानी तो दूर, पेयजल भी लोगों को खरीदकर पीना पड़ता है। पूनिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को हरियाणा में स्वीकार नहीं किया जाएगा और किसान सभा की तरफ से उनका डटकर विरोध किया जाएगा।

केजरीवाल ने बयान देकर दोहरा चरित्र दिखाया
Arvind Kejriwal
जिला पार्षद एवं किसान नेता बलवान बागड़ी ने कहा कि हरियाणा से होकर हरियाणा की जीवन रेखा एसवाईएल के बारे में पंजाब के पक्ष में अरविंद केजरीवाल ने बयान देकर अपना दोहरा चरित्र दिखाया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के किसानों के खिलाफ जो बयानबाजी की है, वह सरासर हरियाणा विरोधी है और भविष्य में उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
जन्मभूमि के साथ की गद्दारी
व्यापार मंडल के प्रधान सुशील सिंगला और शहरवासी अनिल केडिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल के मामले में अपनी जन्मभूमि के साथ गद्दारी की है और वे माफी के हकदार नहीं हैं। जब वे दिल्ली के सीएम बने थे तो न केवल सिवानी के लोगों ने बल्कि पूरे हरियाणा में जीत का जश्न मनाया था।
उसी केजरीवाल ने हरियाणा की जीवन रेखा के मामले में हरियाणा के खिलाफ बयान देकर यहां के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वे केजरीवाल का सिवानी आने पर विरोध करेंगे।