फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal said will not make a deal with Congress in the Lok Sabha election

पंजाब के बरनाला पहुंचे केजरीवाल, कहा- लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे कांग्रेस से समझौता

Mon, 20 Aug 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Mon, 20 Aug 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal said will not make a deal with Congress in the Lok Sabha election
अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को महिलकलां के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के पिता काका सिंह की अंतिम अरदास में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी अपने दम पर लडे़गी। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस से समझौते की अफवाहों में कोई दम नहीं है। वहीं पंजाब के पानी पर हरियाणा का भी बराबर हक जताने के सवाल पर केजरीवाल ने चुप्पी साधे रखी।

विज्ञापन


इस दौरान केजरीवाल और सिसोदिया ने खैरा व उसके समर्थक विधायकों से दूरी बनाकर रखी। वहीं सुखपाल खैरा ने भी अपने भाषण में केजरीवाल और सिसोदिया का नाम नहीं लिया। सुखपाल खैरा भोग पर एक तरफ अपने समर्थक विधायकों के साथ नाराज बैठे रहे, जब उनसे पूछा गया कि आप की संतुष्टि हाईकमान ने करवा दी या नहीं तो खैरा ने कहा कि उनको बुलाया तक नहीं गया और न ही उनसे मिलकर कोई बात की गई है। उनको अनदेखा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि वह तो अंतिम अरदास में शामिल होने आए थे और जा रहे हैं। केजरीवाल ने सुखपाल खैरा के बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, जिसको सुलझा लिया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह को सांसद भगवंत मान, सांसद साधू सिंह, विरोधी पक्ष के नेता हारपाल सिंह चीमा, विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक बुधराम, विधायक रूपिंदर रूबी बठिंडा, विधायक बलजिंदर कौर, विधायक अमन अरोड़ा, विधायक सर्वजीत सिंह, विधायक मनजीत सिंह, विधायक पिरपल सिंह धौला, विधायक जै कृष्ण रोडी, विधायक कंवर संधू और विधायक कुलतार सिंह संधवा ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक मीत हेयर के घर बंद कमरे में हुई बैठक

Arvind Kejriwal said will not make a deal with Congress in the Lok Sabha election
बरनाला पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार को बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर पहुंचे। यहां केजरीवाल ने बंद कमरे में पार्टी नेताओं से करीब डेढ़ घंटे बैठक की। वहीं नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने जब कमरे में जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें बाहर रोक दिया।

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने चीमा को अंदर घुसने दिया। इसी प्रकार विधायक रूपिंदर रूबी और जगरांव से महिला विधायक को अंदर जाने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ा। 

केजरीवाल और सिसोदिया शताब्दी से दिल्ली से संगरूर पहुंचे। संगरूर से वह सांसद भगवंत मान, विधायक अमन अरोड़ा, विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा, विधायक तलवंडी साबो बलजिंदर कौर, सांसद साधु सिंह के साथ बरनाला गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर पहुंचे।

संगरूर में केजरीवाल ने मीडिया से दूरी बनाए रखी वहीं बरनाला में विधायक मीत हेयर के घर भी उन्होंने मीडिया से मिलने से इंकार कर दिया। विधायक पंडोरी के आवास पर केजरीवाल ने सिर्फ पांच मिनट मीडिया से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed