अरविंद केजरीवाल बोले, मोदी के पैरों में भी गिर सकता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैरों में भी गिर सकता हूं। वहीं जरूरत पड़ने पर पंजाब के हक छीन कर लाने से भी गुरेज नहीं करूंगा। आप के राष्ट्रीय कनवीनर केजरीवाल ने सोमवार को बठिंडा के एक मैरिज पैलेस में व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों का चुनाव घोषणा पत्र जारी किया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सता में कब्जा बरकरार रखने के लिए अकाली कांग्रेसी आपस में मिलकर सियासी खेल खेलते आ रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में होने वाली हर वस्तु के पैकेट तब तक मार्केट में दाखिल नहीं होते जब तक उसकी कीमत से बादल परिवार का हिस्सा न निकल जाए।
साथ में यह भी आरोप लगाया कि बीते दस सालों में पंजाब को हर तरह से लूटने के लिए माफिया ने अपने पैर पसारे हुए हैं, चाहे वो रेता बजरी, शराब और केबल या ट्रांसपोर्ट माफिया हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनने पर व्यापारियों के यहां छापामारी बंद करवा दी गई है।
केजरीवाल को काली झंडियां दिखाने का हुआ प्रयास
केजरीवाल ने कहा कि अकाली और कांग्रेस की मिलीभगत से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चल रहे सभी केसों को वापस लेना यह साबित करता है कि सुखबीर और कैप्टन आप को सता से दूर रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस को अकाली दल की ओर से चुनाव फंड मुहैया करवाया जा रहा है। व्यापारियों और लोगों को आश्वासन देते कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर बिजली सस्ती की जाएगी।
केजरीवाल को काली झंडियां दिखाने का प्रयास
बठिंडा पहुंचे अरविंद केजरीवाल का कांग्रेसी वर्करों ने विरोध कर उनको काली झंडियां दिखाई चाही। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस दौरान पहुंचे जगमीत बराड़ को आप के बडे़ नेताओं की ओर से मंच से संबोधन करने का मौका नहीं दिया गया। इस वजह से वहां एकत्र बराड़ के समर्थकों ने आप के नेताओं प्रति रोष भी व्यक्त किया।