फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal Reached Punjab On Two Day Visit

विधानसभा चुनाव की तैयारी: अरविंद केजरीवाल ने मानसा में किसानों से की बात, कहा-आत्महत्या जैसा कदम न उठाएं

Thu, 28 Oct 2021 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Oct 2021 02:39 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक स्वयं पंजाब का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस माह ही वह दूसरे दौरे पर पंजाब आए हैं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Reached Punjab On Two Day Visit
मानसा में किसानों की बात सुनते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के किसान मजदूरों से अपील की कि गुलाबी सुंडी, बारिश से बर्बाद फसलों के कारण निराशा के आलम में आकर खुदकुशी जैसा कोई गलत कदम न उठाएं। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर मौजूदा चन्नी सरकार लागत खर्च के अनुसार वाजिब मुआवजा देने में असफल रहती है तो आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों व खेत मजदूरों को 30 अप्रैल 2022 तक बनता मुआवजा देगी। 

विज्ञापन


केजरीवाल गुरुवार को मानसा में किसानों के साथ बातचीत प्रोग्राम में किसानों से रूबरू हुए। इस मौके पर मंच पर सांसद और आप पंजाब के अध्यक्ष भगवंत मान, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, सह इंचार्ज राघव चड्ढा, विरोधी गुट के नेता हरपाल चीमा व किसान विंग पंजाब के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा मौजूद थे। मंच संचालन प्रो. बलजिंदर कौर ने किया। समागम की शुरुआत में टिकरी बार्डर पर हुए हादसे में शहीद हुई गांव खीवा दयालुवाला की 3 किसान महिलाओं को 2 मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि भेंट की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - नई राजनीति: खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान को ललकार कैप्टन ने गढ़ी दमदार राष्ट्रवादी की छवि, 2022 में बनेगा मुख्य मुद्दा 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि 1 अप्रैल 2022 के बाद पंजाब के किसान मजदूर फसलों के खराब होने के कारण खुदकुशी करने को मजबूर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल 2022 तक प्रत्येक प्रभावित किसान और मजदूर के खाते में फसलों के नुकसान का मुआवजा पहुंचा दिया जाएगा। इस मौके पर बुढलाडा के विधायक बुध राम, सरदूलगढ़ के हलका इंचार्ज गुरप्रीत सिंह बणावाली, मानसा के हलका इंचार्ज डॉ. विजय सिंगला, गुरप्रीत सिंह भुच्चर, शहरी प्रधान कमल गोयल, महिला विंग की वीना अग्रवाल, शरणजीत कौर व परमजीत कौर मौजूद रहे।

 
केजरीवाल किसानों के नाम पर न सेकें राजनीतिक रोटियां : किसान मोर्चा 
आप के राष्ट्रीय कनवीनर व दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। मानसा के विरसात पैलेस से थोड़ी दूर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई तले किसान धरने पर बैठे और केजरीवाल से सवाल पूछना चाहते थे। किसानों के रोष के कारण केजरीवाल को दूसरे रास्ते के जरिए समागम वाली जगह पर लाया गया। इस दौरान मीडिया को भी अंदर नहीं जाने नहीं दिया गया। बाहर धरने पर बैठे नेताओं ने कहा कि यहां सिर्फ ड्रामेबाजी की जा रही है असल किसान तो सड़क पर बैठे हैं। 

आप के राष्ट्रीय संयोजक स्वयं पंजाब का लगातार दौरा कर रहे हैं। इस माह ही वह दूसरे दौरे पर पंजाब आए हैं। पंजाब में आप के राजनीतिक मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि अपनी यात्रा के पहले दिन केजरीवाल मानसा में किसानों से मिले। केजरीवाल शुक्रवार को बठिंडा जाएंगे और वहां कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। चड्ढा ने कहा कि पंजाब में किसानों और व्यापारियों के लिए कठिन समय है। लगातार सरकारों ने उन्हें झूठी उम्मीदें दी है। सभी राजनीतिक दलों ने केवल उन्हें धोखा दिया है। अब वह बदलाव के रूप में आप को देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed