फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal congratulates on victory of CYSS in PU student union elections

छात्रसंघ चुनाव में AAP की जीत: केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- जीत ने भगत सिंह की सोच को और मजबूत किया

Tue, 18 Oct 2022 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 10:45 PM IST
सार

पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लिखा कि यह जीत साबित करती है कि पंजाब के युवा आम आदमी पार्टी को कितना पसंद करते हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत की तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों को यह जीत दर्शाती है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal congratulates on victory of CYSS in PU student union elections
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस की जीत पर पार्टी नेता गदगद हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राघव चड्ढा समेत कई नेताओं ने छात्र नेताओं को जीत की बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर आयुष खटकड़ को प्रेसिडेंट बनने पर बधाई दी। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा-‘आज देशभर का युवा ‘आप’ की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आप युवाओं की पार्टी है। युवा ही भविष्य में देश की बागडोर संभालेंगे।’ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि युवा चाहें तो देश की तकदीर बदल सकते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इसे साबित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के विद्यार्थी विंग सीवाईएसएस की शानदार जीत ने भगत सिंह की सोच को और मजबूत किया है। 
विज्ञापन


पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने लिखा कि यह जीत साबित करती है कि पंजाब के युवा आम आदमी पार्टी को कितना पसंद करते हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत की तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों को यह जीत दर्शाती है। लिखा कि सांप्रदायिक विचारधारा और ऑपरेशन लोट्स को युवाओं ने नकार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बधाई के पोस्टर से आयुष गायब, सिर्फ केजरीवाल और मान की फोटो 
आम आदमी पार्टी के ऑफिशयल ट्विटर हैंडल से आयुष को जीत की बधाई दी गई है। साथ ही एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें छात्र संघ चुनाव जीतने वाले आयुष की फोटो गायब है। उसमें सिर्फ अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की फोटो है। साथ में ही यह भी लिखा है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई जीत से साबित होता है कि पंजाब का युवा आम आदमी पार्टी के साथ है। पीयू की जीत को आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भुना रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed