{"_id":"572362c64f1c1bac36a9161c","slug":"arvind-kejriwal-captain-amrinder-singh-punjab-assembly-election-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावों को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ये क्या बोल गए कैप्टन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावों को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ये क्या बोल गए कैप्टन?
ब्यूरो/अमर उजाल, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ आए अरविंद केजरीवाल के पंजाब को लेकर किए दावों पर पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तल्ख टिप्पणी की। कैप्टन ने आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के पंजाब चुनाव में 107 सीटें जीतने के दावे की हंसी उड़ाई है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी जल्द ही पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब की तरह गायब हो जाएगी।
कैप्टन ने कहा कि पीपीपी नेता मनप्रीत बादल के पास ईमानदारी और लोगों का विश्वास है, वह इस मिट्टी के बेटे हैं। पर केजरीवाल केपास ऐसा कुछ नहीं है। वह हैरान हैं कि केजरीवाल ने सभी 117 सीटें जीतने का दावा क्यों नहीं किया। जो शायद उनके लिए ठीक बैठता। केजरीवाल कुएं केमेढक की तरह गलती कर रहे हैं और पंजाब को दिल्ली की तरह समझ रहे हैं। कैप्टन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में चार सीटें जीतने के बाद पार्टी टूट चुकी है। इसके दो सांसद पहले ही विद्रोह कर चुकेहैं। दोनों उप चुनाव में आप की जमानत जब्त हुई। यही वजह है कि आप तीसरा उप चुनाव लड़ने से डर रही थी।
पूर्व सीएम ने कहा कि अगर केजरीवाल यह समझते हैं कि दूसरी पार्टियों से लाए नकारे गए लोगों के सहारे सियासी समुंदर को पार कर लेंगे तो आपका डूबना तय है। वह दिल्ली के करदाताओं के पैसे यहां प्रचार में खर्च करकेपंजाबियों को मूर्ख नहीं बना सकते। पंजाबी समझदार हैं और जानते हैं कि दिल्ली में क्या हुआ है। दिल्ली में कांग्रेस के समय बीस करोड़ के सालाना विज्ञापन बजट के मुकाबले केजरीवाल ने 620 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
आप नेताओं की रैलियों के बाद एसएफजे ने की शिकायत
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिख फॉर जस्टिस द्वारा कनाडा में आम आदमी पार्टी के सियासी कार्यक्रम के खिलाफ शिकायत पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी नेताओं द्वारा कई बैठकें करने के बाद उठाया गया। आप नेता कनाडा में कई रैलियां कर चुके हैं। पर एसएफजे ने कोई शिकायत नहीं की। जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया तो एसएफजे ने आप के खिलाफ शिकायत दी। एसएफजे उन लोगों के हाथों में खेल रही है जिन्होंने अमेरिका व कनाडा में उनके कार्यक्रमों का विरोध किया था। पर वह लोगों केआभारी हैं, दुनिया भर केपंजाबी इनकी साजिश समझ चुके हैं। कैप्टन ने कहा कि शिकायत का कानूनी हल निकलने केबाद वह कनाडा जरूर जाएंगे।