फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal big statement against captain amrinder singh and bikram singh majithia

केजरीवाल के आक्रामक तेवर, न मजीठिया को छोड़ा न कैप्टन को बख्शा

Tue, 17 Jan 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jan 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal big statement against captain amrinder singh and bikram singh majithia
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे, अरविंद केजरीवाल आक्रामक होते जा रहे हैं। उन्होंने न मजीठिया को छोड़ा और न ही कैप्टन को बख्शा। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह, बादल विरोधी वोट बांटने के लिए लंबी गए हैं ताकि आप उम्मीदवार को नुकसान पहुंचा सकें। उन्होंने एलान किया कि आप की सरकार बनने के बाद 15 अप्रैल तक बिक्रम मजीठिया जेल में होंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन कह रहे हैं कि बादल के बुरे कामों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को वह लंबी से लड़ रहे हैं। यह गले नहीं उतर रही, उन्हें एक सीट से लड़ना चाहिए था। भगवंत मान, जरनैल सिंह, हिम्मत शेरगिल, सभी एक सीट से लड़ रहे हैं। दरअसल, असली कहानी कुछ और है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि आज तक बादल-कैप्टन एक-दूसरे के खिलाफ कमजोर कैंडिडेट खड़े करते थे। पहली बार आप ने इनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं क्योंकि सजा दिलाने के साथ इन्हें सियासी तौर पर हराना जरूरी है ताकि पवित्र विधानसभा में इनके पैर न पड़ें। दस-पंद्रह दिन से जरनैल सिंह की कैंपेन बहुत अच्छी चल रही है, गांव के गांव समर्थन दे रहे हैं। वहीं, बादल का विरोध हो रहा है। तब बादल ने कैप्टन से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन इसलिए लड़ रहे हैं ताकि एंटी-बादल वोट बांट सकें। चुनाव के दस दिन पहले उन्हें बादलों का अन्याय याद आया है। पूरे पंजाब एक ही माहौल है कि बादलों को कौन हरा रहा है। कैप्टन ने पूरे पंजाब को धोखा दिया, पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कैप्टन कह रहे हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है तो उन्हें धोखा देकर नहीं जाना चाहिए था।

मजीठिया पर नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

arvind kejriwal big statement against captain amrinder singh and bikram singh majithia
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि मजीठिया ने पंजाब को नशों में डुबो दिया। डर का माहौल है, जहां जाओ, लोग डरे हुए हैं। आप की सरकार बनने के बाद 15 अप्रैल तक मजीठिया को जेल में डाला जाएगा। लोगों को डर से मुक्ति मिलेगी। बादलों के खिलाफ एसआईटी बनाएंगे, जितना पैसा लूटा है, जुर्माने समेत वापस लाएंगे। कैरों, तोता सिंह के घोटालों, कैप्टन के स्विस बैंक अकाउंट को भी एसआईटी के दायरे में लाया जाएगा।

नवजोत सिद्धू के सवाल पर उन्होंने कहा कि सिद्धू की क्रेडिबिलिटी खत्म हो चुकी है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में 49 दिन की सरकार में शीला दीक्षित के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं, पर बाद में पीएम ने एंटी करप्शन ब्रांच पर कब्जा कर लिया। केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सौ से ज्यादा सीटें आ रही हैं। साथ ही बोले कि पार्टी के पास फंड नहीं है, लोग ही चुनाव लड़ रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि वह लोगों से कहते हैं कि दूसरी पार्टियों से पैसे ले लो और वोट आप को दो तो पार्टियों को तकलीफ होती है। पर यह रिश्वतखोरी नहीं है, अदालत का फैसला आ चुका है। डॉ. धरमवीर गांधी द्वारा फ्रंट बना कर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह गांधी से अपील करेंगे कि वोट न बांटे, उनके कैंडिडेट जीत नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सीएम कौन बनेगा, कैप्टन या सिद्धू, यही नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed