Punjab: पंजाब में घर-घर मुफ्त राशन योजना लॉन्च, अमलोह में गली-गली घूमे सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में लगातार खुशियां आ रही है। सरकार के पास बिजली पूरी है, लेकिन बिजली सरप्लस करने के लिए गोइंदवाल प्लांट भी सरकार ने खरीद लिया है। जो एक प्राइवेट कंपनी के पास था। कल उनसे रस्मी तौर पर चाबियां ले ली जाएंगी। 540 मेगावाट का प्लांट है जिसका नाम श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा गया है। कल वह भी पंजाब सरकार का हो जाएगा। झारखंड में पंजाब की कोयले की खान है जहां से कोयला आएगा और बिजली बनेगी। पंजाब में सस्ती बिजली लोगों तक पहुंचाई जाएगी और इंडस्ट्री को भी बिजली सस्ती दी जाएगी ताकि ओर फैक्ट्रियां आए।
दिल्ली की दुकानों पर बिकेगा पंजाब का वेरका दूध
मान ने कहा कि मार्कफैड को पिछली सरकारों ने घाटे में दिखाया जो सीधे सीधे किसानों से जुड़ा है। कोई समय था जब वेरका दूध की पूरे देश में पहचान थी। बंगाल में भी वेरका का दफ्तर है जो कलकत्ता में बना है। जिसके बारे में सरकार को तीन महीने पहले ही पता चला। दिल्ली सरकार से इजाजत मिल चुकी है। वेरका का दूध अब दिल्ली की दुकानों पर भी बिकेगा। जिसके बाद बंगाल में चल रहे वेरका के दफ्तर को भी खोला जाएगा और काम को बढ़ाया जाएगा ताकि पंजाब के लोगों को काम मिले और पंजाब को नंबर वन राज्य की तरफ ले जाया जाए।
सीएम मान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कहती थी कि दिल्ली मॉडल पर काम किया जा रहा है। दिल्ली माडल को देख परख करने के बाद कई कार्य किए गए है। मोहल्ला क्लीनिक आज पंजाब में पूरी तरह से कामयाब है। स्कूल ऑफ एमीनेंस प्रोजेक्ट भी पूरा कामयाब हो चुका है। अब सरकार ने वेरका को प्रोफिट में लाना है ताकि किसानों को लाभ पहुंचे।
पंजाब बचाओ नहीं परिवार बचाओ यात्रा पर निकले हैं सुखबीर
रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को आड़े हाथ लिया। उन्होने कहा कि अकाली दल पंजाब बचाओ यात्रा नहीं बल्कि परिवार बचाओ यात्रा पर निकले है। पहले दिन सुखबीर अपने साले के इलाके में थे और दूसर दिन जीजा के इलाके में थे और लोगों से हाथ हिला कर और हाथ जोड़ कर यहीं कह रहे थे कि परिवार को बचा लो। सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने पंजाब को खत्म किया लोगों ने उनके हाथों से पंजाब बचा लिया है।
अब पंजाब पूरी तरह से सेफ है सही हाथों में है और पंजाब में पूरा विकास भी हो रहा है। जिन लोगों ने गुरु साहिब की बेअदबी करवाई और अब वह खुद को बचाने की बात करते है। गुरु साहिब की चक्की धीरे जरूर चलती है, लेकिन पीसती काफी बारीक है। हर व्यक्ति को अपने पापों का फल भोगना पड़ेगा। उन्होने कहा कि जो सुखबीर बादल कभी होटलों और कारों से बाहर नहीं निकलता था। उसे पंजाब की जनता ने कारों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया। अब वह कारों पर बैठ कर खाना खा रहा है और वहीं पानी पी रहा है और साथ में लोगों से हाथ जोड़ माफी मांग रहा है कि परिवार को बचा लो।
पंजाब का खजाना कभी खाली नहीं हुआ, वहीं लोग है जो काम कर रहे है
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पहले कोई इंडस्ट्री के लिए लगाता था तो कहते थे कि हिस्सा दो। करप्शन चरम सीमा पर थी। अब कोई इंडस्ट्री लगाने की बात करता है तो हम कहते है कि पंजाब के लोगों को रोजगार दो। उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना कभी खाली नहीं हहुआ। पंजाब में वहीं पैसा है और वहीं अधिकारी है जो पूरे मन से काम कर रहे है। नियत और निति में फर्क होता है। आम आदमी पार्टी की सरकार नियत से काम करने में लगी है।
दिक्कत उन लोगों को हो रही है। जिन की कुर्सियां चली गई। अब पंजाब में नई तरह की बेरोजगारी शुरू हुई है। जिसमें सुखबीर सिंह बादल, मजीठिया, वड़िंग और बाजवा जैसे लोग बेरोजगार हो चुके है जिन्होंने राजनीति को धंधा बना रखा था। उन्होंने कहा कि भाजपा भी धक्केशाही कर रही है। 36 वोट गिनने के लिए 25 प्रतिशत का घपला किया जा रहा है तो 90 करोड़ वोट गिनने में कितना घपला होगा लोग सोच ले। चंडीगढ़ में अब मेयर भी आम आदमी पार्टी का ही होगा।