फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arun Sood will not contest elections, party nominated Vijay Rana from Ward 25

अरुण सूद नहीं लड़ेंगे चुनाव, वार्ड 25 से पार्टी ने विजय राणा को बनाया उम्मीदवार

Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Arun Sood will not contest elections, party nominated Vijay Rana from Ward 25
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने वीरवार को सात अन्य उम्मीदवारों की घोषणा की। दूसरी सूची में कई दिग्गजों को टिकट दी गई है। इसमें भाजयुमो प्रधान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत वर्तमान पार्षद भी शामिल हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद नगर निगम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके वार्ड नंबर-25 (सेक्टर-37 व 38) से पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान विजय राणा को टिकट दी है। पार्टी की ओर से अब तक 30 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। अरुण सूद ने बताया कि प्रत्याशियों की पहली सूची में आयु वर्ग, क्षेत्र, समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। दूसरी सूची जारी करने से पहले पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 30 : संजीव ग्रोवर को हटाकर शक्ति प्रकाश देवशाली को दी टिकट
बुधवार को पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया था। इसमें वार्ड नंबर-30 से संजीव ग्रोवर को टिकट दी गई थी, लेकिन वीरवार को ग्रोवर की टिकट काट कर वर्तमान पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली को टिकट दे दी गई। वहीं, दूसरी सूची में भी पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, राजेश कालिया, आशा जसवाल, पार्षद राजेश गुप्ता बिट्टू, पार्षद हीरा नेगी, पार्षद राजबाला मलिक, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद का नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड उम्मीदवार
2 महेशइंदर सिंह सिद्धू (वर्तमान पार्षद)
8 हरजीत सिंह (किसान)
14 कुलजीत सिंह संधू (पूर्व सरपंच धनास)
18 सुनीता धवन (प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष)
19 योगिता विक्की शेरा (जिला महिला मोर्चा की उप प्रधान)
25 विजय राणा (भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष)
30 शक्तिप्रकाश देवशाली (वर्तमान पार्षद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed