{"_id":"64a2f82113baa83ee609aef5","slug":"artificial-intelligence-will-be-used-in-construction-of-rural-roads-in-punjab-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा इस्तेमाल, CM मान ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में ग्रामीण सड़कों के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा इस्तेमाल, CM मान ने किया एलान
Mon, 03 Jul 2023 10:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:07 PM IST
सार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब मंडी बोर्ड को काम की उच्च गुणवत्ता यकीनी बनाने के साथ-साथ संबंधित प्रोजेक्ट को आवंटित एक-एक पैसे के उचित तरीके से खर्च करने को सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को बनाने में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लिया जाएगा। इससे जहां सड़कों का काम गुणवत्ता से होगा वहीं, सूबे के मौजूदा स्त्रोतों को तर्कसंगत बनाया जाएगा। सोमवार को पंजाब मंडी बोर्ड की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में ग्रामीण सड़कों की जरूरत के आधार पर निर्माण के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शुरू करने की मंजूरी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कदम ग्रामीण सड़कों के उच्च गुणवत्ता वाले काम को यकीनी बनाने के साथ-साथ राज्य के मौजूदा स्रोतों के तर्कसंगत प्रयोग को यकीनी बनाएगा। यह तकनीक लोगों के पैसे की बचत करके सड़कों के निर्माण कामों में क्रांति लाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सूबे की ग्रामीण सड़कों को चौड़ा, मजबूत और अपग्रेड करके संपर्क सड़कों के बुनियादी ढांचे को नया रूप देने का फैसला किया है। लोगों की सुविधा के लिए सड़क नेटवर्क की महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों को मजबूत और अपग्रेड करने की सख्त जरूरत है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों के लिए सुविधा हो सके। भगवंत मान ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए रणनीति तैयार करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि जो सड़कें छह साल से नहीं बनीं हैं, उनको प्राथमिकता दी जाए।