फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arshdeep bowled, Shikhar Dhawan hit sixes

Chandigarh News: अर्शदीप ने की गेंदबाजी, शिखर धवन ने लगाए छक्के

Sun, 17 Mar 2024 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Arshdeep bowled, Shikhar Dhawan hit sixes
चंडीगढ़। मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में 23 मार्च को आईपीएल के तहत दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी। इसके लिए पंजाब किंग्स की टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में अभ्यास में जुटी है। शनिवार को अभ्यास के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन की अगुवाई में खूब पसीना बहाया। टीम के खिलाड़ी दोपहर दो बजे मुंल्लापुर क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे। सबसे पहले खिलाड़ियों ने मैदान के अंदर रनिंग की। इसके बाद स्ट्रेचिंग करते हुए वार्मअप किया। इसके बाद मैदान के ब्राउंड्री लाइन के पास नेट्स में खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कप्तान शिखर धवन ने नेट्स के अंदर काफी शॉट्स लगाए। धवन ने पांच गेंदों पर लंबे छक्के का अभ्यास करते हुए गेंदों को नेट्स के बाहर पहुंचा दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी गेंदबाजी में हाथ अजमाया। 23 मार्च का मुकाबला मुल्लांपुर में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed