फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested for giving pistol to Monty Shah

मोंटी शाह को पिस्टल सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Wed, 12 May 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Arrested for giving pistol to Monty Shah
चंडीगढ़। पचास हजार के इनामी गैंगस्टर मोंटी शाह को चार दिन पहले क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अब मोंटी शाह को पिस्टल देने के आरोपी को भी दबोच लिया है। मोहाली फेज-7 निवासी कुलदीप सिंह उर्फ गोसल (52) के कब्जे से टीम ने एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है, जबकि मोंटी शाह 4 दिन के रिमांड पर है। बुधवार को दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मोंटी शाह को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए थे। क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला था कि मोंटी को लगता था कि तीर्थ व प्रवीण शाह उसे किसी केस में फंसाना चाहते हैं। उन दिनों मोंटी शाह पर किसी युवती का वीडियो वायरल करने का मामला भी दर्ज हुआ था। मोंटी शाह को शक था कि यह साजिश प्रवीण और तीरथ ने मिलकर रची है। वह उन दोनों को पिस्टल दिखाकर धमकाना चाह रहा था, ताकि उसका सोनू शाह के बाद बुड़ैल में वर्चस्व कायम हो सके, इसलिए वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed