फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested for brutally killing a young man with a knife

Chandigarh News: चाकू गोदकर युवक की बेरहमी हत्या करने वाले गिरफ्तार

Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Arrested for brutally killing a young man with a knife
मनीमाजरा। मौली गांव में शुक्रवार देर रात चाकू से गोद कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कांचा उर्फ अनिल निवासी बलटाना, मौली गांव के रहने वाले डेविड, दीपक और करण के रूप में हुई है। बीती रात दुकान से लौट रहे आशीष को रास्ते में रोककर आरोपियों ने रुपये मांगे, जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने मिलकर चाकू से हमला कर दिया। जब लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। चाकू से हमले में आशीष की आंतड़ियां तक बाहर आ गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आशीष अपने घर से थोड़ी दूर मेन सड़क पर दुकान से दूध खरीदने के बाद घर लौट रहा था। इसी बीच चारों आरोपी घेरकर पैसे मांगने लगे। चारों आरोपी नशे में थे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने आशीष से मारपीट कर शुरू कर दी। आशीष वहां से भागकर अपने घर को जाने वाली गली के मोड़ पर आकर मदद के लिए आवाज लगाने लगा। आशीष की आवाज सुनकर उसका भाई योगेश जब बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। इस बीच आरोपियों ने आशीष के पेट में चाकू गोद-गोद कर उसकी आंतडियां तक बाहर निकाल दीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौलीजागरां थाना प्रभारी जयवीर सिंह राणा ने आशीष के भाई योगेश को सेक्टर -32 के अस्पताल में भी भर्ती करवाया। उसका इलाज चल रहा है। आशीष अपने भाई योगेश और मिथुन के साथ मौली गांव के मकान नंबर -12 में रह रहा था। तीनों भाई भेलपुरी बेचने के अलावा कबाड़ का काम करते हैं। तीनों भाई मूलरूप से उतर प्रदेश के जिला हाथरस के रहने वाले हैं। पुलिस ने आशीष के शव को अपने कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पार्षद हरजीत सिंह ने कहा कि मौली गांव, मौलीजागरां कांप्लेक्स और विकास नगर में बढ़ने नशे के चलते अपराध बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed