फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrest to Ram Rahim and Honeypreet in Maur Mandi Blast Case, Ultimatum till 8 March

'मौड़ बम कांड में राम रहीम व हनीप्रीत की हो गिरफ्तारी', 8 मार्च तक का अल्टीमेटम

Sat, 09 Feb 2019 11:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 Feb 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Arrest to Ram Rahim and Honeypreet in Maur Mandi Blast Case, Ultimatum till 8 March
Ram Rahim, Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
मौड़ मंडी में दो साल पहले हुए बम कांड में डेरा मुखी और हनीप्रीत की गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए 8 मार्च तक का अल्टीमेटम दे दिया गया है। शरोमणि अकाली दल (मान) अमृतसर के महासचिव गुरसेवक सिंह जवाहके ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आठ मार्च तक दोनों की इस केस में गिरफ्तारी न की गई तो संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जवाहरके ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मौड़ बम कांड के पीड़ितों को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है, क्योंकि सरकार की नीयत पीड़ितों को इंसाफ देने की नहीं है। नेता ने कहा कि जांच में साफ हो चुका है कि मौड़ बम कांड में डेरामुखी व हनीप्रीत का सीधे तौर पर हाथ है। लेकिन इसके बावजूद सरकार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है। 
विज्ञापन

जवाहरके ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों का उपचार भी नहीं करवा रही, बल्कि पीड़ित खुद एक दूसरे का सहारा बनकर उपचार करवा रहे हैं। अगर सरकार की नीयत साफ है तो वह बम कांड के मास्टरमाइंड डेरामुखी और हनीप्रीत से पूछताछ करे। जिससे पूरा सच सामने आ जाएगा कि आखिर मौड़ में बम कांड किसके इशारे पर किया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने आठ मार्च तक डेरामुखी व उसकी सहयोगी हनीप्रीत की गिरफ्तारी न पाई और पूछताछ न की तो शरोमणि अकाली दल अमृतसर की तरफ से संघर्ष किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed