{"_id":"da9392d28438b63c371370c891d9a885","slug":"arora-inld-candidate-filled-nomination-from-thanesar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेसर से इनेलो प्रत्याशी अरोड़ा ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेसर से इनेलो प्रत्याशी अरोड़ा ने भरा नामांकन
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2014 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के 7वें दिन चारों विधानसभा क्षेत्रों से 31 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे।
थानेसर विधानसभा क्षेत्र से 5, लाडवा विधानसभा क्षेत्र से 20, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से 8 और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा।
27 सितंबर को 3 बजे तक ही नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इन नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य 29 सितंबर को होगा। भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार ने भी दो नामांकन पत्र भरे।
उनकी पत्नी हरपाल कौर ने भाजपा की तरफ से कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) से दीपचंद, उनके कवरिंग प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी गीता रानी ने भी नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की तरफ से रविंद्र पाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी की तरफ से ही तजिंद्र पाल सिंह, इनेलो की तरफ से बचनी देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से कैलाशो सैनी ने चार नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
उनके पति सोमनाथ ने कवरिंग कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में तीन नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एडीसी प्रभजोत सिंह के अनुसार लाडवा विधानसभा क्षेत्र से अब तक नामांकन करने वालों की संख्या 26 हो चुकी है।
थानेसर विधानसभा क्षेत्र से एसडीएम कोर्ट में बनाए गए नामांकन कक्ष में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी अशोक कुमार अरोड़ा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनकी पत्नी लता रानी ने इनेलो प्रत्याशी के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए खंड विकास एवं पचंायत अधिकारी कार्यालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल धंतौड़ी, उनकी धर्मपत्नी ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृष्ण बेदी व भाजपा के कवरिंग प्रत्याशी के रूप में कृष्ण बेदी की पत्नी शांति देवी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इनेलो प्रत्याशी रामकरण काला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी डॉ. बलदेव सिंह ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजीव मेहता को सौंपा।
पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम कोर्ट में बनाए गए नामांकन कक्ष में इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधु ने दो नामांकन भरे।
कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चट्ठा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पिता एवं वित्त एवं सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। हजकां प्रत्याशी बाबा बलदेव सिंह ने नामांकन भरा।