{"_id":"581f23984f1c1b5915b372bc","slug":"army-training-camp-in-fatehgarh-sahib-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग लेना चाहते हैं, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Sun, 06 Nov 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
अगर आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो इसके लिए प्रशिक्षण कैंप लगने जा रहा है। फायदा उठाना चाहते हैं तो पंजीकरण कराएं।
फतेहगढ़ साहिब में सेवा मुक्त ले. कर्नल जसबीर सिंह बोपाराय ने बताया कि नौजवानों को सेना में भरती होने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए जिला रक्षा सेवाओं भलाई दफ्तर में 15 नवंबर से प्रशिक्षण कैंप शुरू किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण के दौरान नौजवानों को शारीरिक प्रशिक्षण और लिखित परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। भरती के लिए उम्र साढ़े 17 से 21 साल तक और कद 170 सेमी और दसवीं पास होना चाहिए जबकि बारहवीं विज्ञान ग्रुप के साथ पास करने वाले उम्मीदवार की उम्र 23 साल होनी चाहिए।

Trending Videos
ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क करें
भर्ती के लिए फिजिकल भर्ती के लिए फिजिकल प्रैक्टिस
- फोटो : अमर उजाला
बोपाराय ने कहा कि प्रशिक्षण करने के इच्छुक नौजवान सिविल अस्पताल के सामने स्थित जिला रक्षा सेवाओं भलाई दफ्तर फतेहगढ़ साहिब में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
ये प्रशिक्षण फौज के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स और जिला फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ में दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 के बीच होने वाली भरती के लिए लाभप्रद साबित होगा।
प्रशिक्षण का समय छह हफ्ते का होगा। ज्यादा जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94631-02319 और 97809-65279 पर संपर्क किया जा सकता है।