फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army job racket burst in Ludhiana 42 caught

धोखाधड़ीः पंजाब का जाली रिहायशी दस्तावेज बना सेना में भर्ती हुए 32 युवकों पर मामला दर्ज

Sun, 17 Feb 2019 10:34 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 17 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Army job racket burst in Ludhiana 42 caught
सेना भर्ती - फोटो : फाइल फोटो

सूबे के जाली रिहायशी दस्तावेज तैयार कर सेना में भर्ती होने वाले 32 युवाओं के खिलाफ डिविजन नंबर 5 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इसमें किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इंडियन आर्मी मिल्ट्री कैंप लुधियाना कर्नल विशाल दुबे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेना में भर्ती के दौरान अधिकांश युवा चंडीगढ़ व हरियाणा के रहने वाले थे। आरोपियों ने जाली दस्तावेज तैयार कर अपना रिहायशी पता पंजाब का बना लिया। इस तरह से वह पंजाब कैडर से भर्ती हो गए। युवाओं ने ऐसा कर धोखाधड़ी की है। 

विज्ञापन


थाना डिविजन नंबर 5 पुलिस ने कर्नल विशाल दूबे की शिकायत पर संजय सिंह वासी गांव नंगल मोहाली, जसविंदर सिंह, विनोद कुमा संत माधोदास कालोनी रूप नगर, मनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह वासी न्यू संधूरा कालोनी रूपनगर, गांव ज्ञानी जैल सिंह (रूप नगर) वासी सोनू सिंह, राजवीर सिंह वासी संत माधोदास कालोनी रूपनगर, विक्रम सिंह वासी किरतपुर साहब, मनजीत सिंह, गोबिंद सिंह वासी शहीद भगत सिंह नगर, सन्नी सिंह, रमेश सिंह, सुशील सिंह, जगदीप सिंह, चरणजीत सिंह, अशोक सिंह, राहुल, प्रदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, जगदीप सिंह निवासी प्रेम नगर लुधियाना, विजेंद्र, पवन सिंह, पवनवीर सिंह, मनजीत, दीपक सिंह, विकास कुमार, तरुण शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, सोनू, विक्रम सिंह निवासी सुंदर नगर लुधियाना, प्रेमजीत सिंह, प्रदीप सिंह निवासी मॉडल टाउन लुधियाना अमरजीत सिंह निवासी गुरमेल नगर लुधियाना और संदीप निवासी कोटमंगल लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


अभी तक आंतरिक जांच में कुल 42 युवाओं के निवास प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। धोखाधड़ी करने के अन्य आरोपी युवाओं के नाम पते भी पुलिस को दिए जा रहे हैं। बीते पांच वर्ष के दौरान फौज में भर्ती हो चुके युवाओं के प्रमाणपत्रों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। - कर्नल विशाल दुबे, डायरेक्टर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed