{"_id":"5e99d28b8ebc3e7741396784","slug":"army-havildar-fell-into-sutlej-river-while-patrolling-near-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"LAC के पास सेना का हवलदार सतलुज नदी में गिरा, 200 जवान और हेलीकॉप्टर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LAC के पास सेना का हवलदार सतलुज नदी में गिरा, 200 जवान और हेलीकॉप्टर तलाश में जुटे
Fri, 17 Apr 2020 09:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास (एलएसी) पेट्रोलिंग करता हुआ सेना का एक लांस हवलदार प्रकाश राला सतलुज नदी में गिर गया है। सेना ने जवान की तलाश के लिए 200 जवानों की टीम को नदी के अलग-अलग भागों में भेजा है। इस क्षेत्र में जवान की तलाश के लिए आईटीबीपी, सीमा सड़क संगठन और करचम डैम अथॉरिटी से भी मदद के लिए समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, एक पेट्रोलिंग पार्टी किन्नौर जिले के अंतर्गत एलएसी पर तैनात थी। लांस हवलदार प्रकाश इसी पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे। जब यह पेट्रोलिंग पार्टी सतलुज नदी को पार कर रही थी तभी अचानक प्रकाश राला का पैर फिसल गया और वह नदी के बहाव में ही बह गए। प्रकाश वेस्टर्न कमांड के अधीनस्थ ट्राईपिक ब्रिगेड का जवान है।
विज्ञापन
इसकी सूचना वेस्टर्न कमांड के आला अफसरों को दे दी गई है। अफसरों के निर्देश पर प्रकाश की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई है। हालांकि 200 के करीब जवान प्रकाश की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन नदी में पानी का ऊंचा स्तर और भारी गाद समेत कई दिक्कतें तलाश टीमों के सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
इस तलाश में हेलीकॉप्टर की एक टीम, गोताखोरों की स्पेशल टास्क फोर्स और इंजीनियर टास्क फोर्स भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अपना सहयोग दे रही है। मगर अभी तक प्रकाश का कोई सुराग नहीं मिला है।