{"_id":"695d61bdf2991b6f7808a96d","slug":"arjun-azad-shines-as-chandigarh-registers-impressive-win-over-assam-chandigarh-news-c-16-pkl1079-916551-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अर्जुन आजाद चमके, चंडीगढ़ ने असम पर दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अर्जुन आजाद चमके, चंडीगढ़ ने असम पर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ने मंगलवार को राजकोट में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप मुकाबले में असम के खिलाफ हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले के नायक रहे अर्जुन आजाद। उन्होंने कप्तान मनन वोहरा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की जीत की मजबूत नींव रखी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए असम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। असम की ओर से सिबसांकर रॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाए। उन्हें सौरव मौसुम दिहिंगिया (61) और कप्तान एससी घड़ीगांवकर (51) का अच्छा सहयोग मिला। चंडीगढ़ की गेंदबाजी में निशुंक बिरला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 37 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि रोहित धांडा ने 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की शुरुआत बेहद आत्मविश्वास से भरी रही। सलामी बल्लेबाज़ अर्जुन आज़ाद और कप्तान मनन वोहरा ने पहले विकेट के लिए 244 रनों की विशाल साझेदारी कर मैच को पूरी तरह चंडीगढ़ के पक्ष में कर दिया। अर्जुन आजाद ने 116 गेंदों में 140 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 18 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
कप्तान मनन वोहरा ने भी अर्जुन आजाद का बखूबी साथ निभाते हुए 120 गेंदों में 102 रन बनाए जिसमें 11 चौके शामिल रहे। दोनों के आउट होने के बाद शिवम भांबरी 25 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। चंडीगढ़ ने 47.2 ओवरों में 3 विकेट पर 286 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।