{"_id":"638e698a59767724713cc76990d93a80","slug":"argumentation-between-private-school-and-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिश्ान पर होगी माथापच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिश्ान पर होगी माथापच्ची
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Nov 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर शिक्षा विभाग और प्राइवेट स्कूल फिर आमने सामने हो सकते हैं।
शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया कॉमन शेड्यूल से करना चाहता है। लेकिन, कई प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल इसके लिए राजी नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग और प्राइवेट स्कूलों के बीच फिर से ठन सकती है।
पिछले साल भी राइट टू एजूकेशन (आरटीई) और इकोनामिकल विकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) की सीटों पर दाखिले को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विरोधाभास हुआ था।
मीटिंग आज, स्कूलों को नहीं जानकारी
कॉमन एडमिशन शेड्यूल पर आम सहमति को लेकर शिक्षा विभाग ने 7 नवंबर को प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के साथ मीटिंग तय की है।
डीपीआई(स्कूल) जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) की अगुवाई में बैठक सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल में 3.30 बजे तय की गई है।
80 प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल को आमंत्रित किया गया है। उधर, बैठक को लेकर प्राइवेट स्कूल कन्नी काट रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में कई प्रतिष्ठित स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि उन्हें मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
सेक्टर-38 विवेक हाई स्कूल चेयरमैन एचएस मामिक के अनुसार, उन्हें मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामिक के अनुसार, वह तीन दिन के लिए शहर से बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-18 स्थित न्यू पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल आरडी सिंह ने कहा कि उन्हें शिक्षा विभाग की मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सिंह ने कहा कि उनका स्कूल 10 नवंबर तक बंद है।
सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय(जूनियर विंग) प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने भी वीरवार को शिक्षा विभाग के साथ कॉमन एडमिशन शेडयूल को लेकर किसी तरह की मीटिंग की जानकारी नहीं है।
15 नवंबर के बाद विवेक स्कूल में आवेदन फार्म
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल ने नर्सरी की 100 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। 2-3 दिन में स्कूल की ओर से दाखिले को लेकर नोटिस जारी कर दिया जाएगा।
चेयरमैन एचएस मामिक ने बताया कि स्कूल ने काफी पहले ही एंट्री लेवल पर दाखिले का शेड्यूल बना लिया था। उन्होंने कहा कि दिसंबर के आखरी हफ्ते या जनवरी 2014 के पहले हफ्ते में फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस साल भी स्कूल प्वाइंट सिस्टम पर दाखिला देगा।