फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Architect Amar Malla Advice to Care About Chandigarh Traffic Problem

चंडीगढ़ का ट्रैफिक संभालना है तो सभी राउंड अबाउट को खत्म कर देना चाहिए: अमर मल्ला

Thu, 25 Oct 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Architect Amar Malla Advice to Care About Chandigarh Traffic Problem
ट्रैफिक जाम - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ का ट्रैफिक संभालना है तो सभी राउंड अबाउट को खत्म कर देना चाहिए। यह कहना है न्यूयार्क में कार्यरत आर्किटेक्ट अमर मल्ला का। अमर मल्ला ने यह बात चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पांच लाख लोगों के लिए बनाया गया या दस लाख लोगों के लिए, अब इस बात से ज्यादा जरूरी मुद्दा यह है कि इस समस्या से कैसे निपटा जाए। ली कार्बुजिए ने उस समय के लिहाज से सिटी को प्लान किया गया था लेकिन वक्त बदला और अब चैलेंज है यहां की बढ़ती आबादी, बढ़ता ट्रैफिक और पार्किंग की संकुचित होती जगह।
विज्ञापन


अमेरिका में एक घर में दो कार, न्यूयार्क में तीन कार और लॉस एंजिल्स में तीन कार ही खरीदने की अनुमति है। चंडीगढ़ में शायद ही ऐसा हो। विदेशों के कांसेप्ट को देखें तो हरेक घर के लिए जरूरी है गैराज हो, यहां ऐसा सिस्टम ही नहीं है। ऐसे सारे सिस्टम विदेशों में सरकार द्वारा निर्धारित हैं। अमर मल्ला ने कहा कि पहले फ्रांस, इंग्लैंड में ऐसे ही राउंड अबाउट थे। अब ऐसा नहीं रह गया वहां राउंड अबाउट खत्म करके लाइट्स लगा दी गई हैं। विदेशों में ट्रैफिक का जरा सा उल्लंघन करने पर तुरंत फाइन हो जाता है। जरूरी यह है कि ट्रैफिक व्यवस्था में पब्लिक की प्रतिभागिता हो। यह तभी होगी जबकि उनको सही गलत का आभास होगा।
विज्ञापन


अमर मल्ला ने चंडीगढ़ के कालेज ऑफ आर्किटेक्चर से ग्रेजुएशन की थी। अब उनको एक आर्किटेक्ट के तौर पर काम करने का पचास साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्ष 1980 तक कई पदों पर काम करने के बाद वे अमेरिका चले गए। उन्होंने न्यूयार्क सिटी से 13 वर्ष तक कई बड़ी निजी फर्म में काम किया। इसके बाद वर्ष 1993 में उनकी नियुक्ति डिपार्टमेंट आफ डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन न्यूयार्क सिटी में कर दी गई। अब वे न्यूयार्क सिटी के सांस्कृतिक संस्थानों में वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक हैं। अमर अब डिपार्टमेंट आफ डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन न्यूयार्क सिटी के कमिश्नर का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके द्वारा डिजाइन किए गए कई शापिंग कांप्लेक्स के कारण उनको कई इनाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि शहर की विरासती स्वरूप मुख्य तौर पर कंक्रीट और ब्रिक आधारित है। यह सामग्री बहुत सीमित है और एकरूपता पैदा करती है। पुरानी इमारतों के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को अन्य सामग्रियों को लाया जाना चाहिए। ईंटों की कई किस्में हो सकती हैं जो कि शहर के मूल स्वरूप के साथ मेल खा सकती हैं। कंक्रीट और ब्रिक की एकरूपता के मुकाबले ईंटों के विभिन्न रंग लगाए जाने चाहिए। अमेरिका में 80 प्रतिशत निजी क्षेत्र है और उसी में से एक में वे वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed